Amazon का शेयर रिकॉर्ड हाई पर, Jeff Bezos बेचेंगे 5 अरब डॉलर की हिस्सेदारी

इस हिस्सेदारी को बेचने के बावजूद बेजोस के पास 91 करोड़ से अधिक शेयर्स होंगे। यह कंपनी में लगभग 8.8 प्रतिशत की हिस्सेदारी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जुलाई 2024 23:17 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के फाउंडर Jeff Bezos की लगभग 2.5 करोड़ शेयर्स बेचने की योजना है
  • दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स बेजोस की नेटवर्थ 221 अरब डॉलर से अधिक है
  • इस वर्ष एमेजॉन का शेयर लगभग 32 प्रतिशत बढ़ा है

इस वर्ष फरवरी में भी बेजोस ने एमेजॉन के शेयर्स बेचे थे

ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon का शेयर प्राइस रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। कंपनी के फाउंडर Jeff Bezos ने लगभग 2.5 करोड़ शेयर्स बेचने की योजना बनाई है। इसकी वैल्यू लगभग पांच अरब डॉलर की होगी। इस वर्ष फरवरी में भी बेजोस ने एमेजॉन के शेयर्स बेचे थे। 

इस हिस्सेदारी को बेचने के बावजूद बेजोस के पास 91 करोड़ से अधिक शेयर्स होंगे। यह कंपनी में लगभग 8.8 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। दुनिया के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति बेजोस की नेटवर्थ 221 अरब डॉलर से अधिक की है। एमेजॉन के अलावा वह रॉकेट बनाने वाली Blue Origin और समाचार पत्र Washington Post में भी बड़ी हिस्सेदारी रखते हैं। एमेजॉन का शेयर मंगलवार को 200 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंचा था। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में कंपनी के इनवेस्टमेंट और इससे क्लाउड कंप्यूटिंग बिजनेस में फायदा होने की संभावना से इसके शेयर में तेजी आ रही है। 
Advertisement

इस वर्ष एमेजॉन का शेयर लगभग 32 प्रतिशत बढ़ा है। इस वर्ष फरवरी में बेजोस ने इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Tesla और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के चीफ, Elon Musk से दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति की पोजिशन छीन ली थी। लगभग तीन वर्ष में यह पहली बार थी कि जब बेजोस ने Bloomberg Billionaires Index में पहला स्थान हासिल किया था। पिछले वर्ष बेजोस ने बताया था कि उनकी अरबों डॉलर की अपनी वेल्थ का एक बड़ा हिस्सा चैरिटी के लिए देने की योजना है। 

उन्होंने कहा था कि उनकी डोनेशन में से क्लाइमेट चेंज से निपटने की कोशिशों पर बड़ा खर्च किया जाएगा। इसके अलावा वे ऐसे लोगों को भी मदद देंगे जो सामाजिक और राजनीतिक विभाजनों के बीच मानवता को एकजुट करने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा वह Bezos Earth Fund बनाने की घोषणा भी कर चुके हैं। इसके तहत प्रकृति के संरक्षण में मदद के लिए लगभग 10 अरब डॉलर की ग्रांट दी जाएगी। पिछले कुछ वर्षों में एमेजॉन ने कॉस्ट घटाने के लिए बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की है। इसने भारत में भी छंटनी की थी और इस पर लेबर मिनिस्ट्री ने कंपनी से जवाब मांगा था। कंपनी ने देश में छंटनी के दायरे में आने वाले वर्कर्स को वॉलंटरी सेपरेशन प्रोग्राम (VSP) की पेशकश की थी। एमेजॉन के पास देश में लगभग एक लाख वर्कर्स हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.