Amazon का शेयर रिकॉर्ड हाई पर, Jeff Bezos बेचेंगे 5 अरब डॉलर की हिस्सेदारी

इस हिस्सेदारी को बेचने के बावजूद बेजोस के पास 91 करोड़ से अधिक शेयर्स होंगे। यह कंपनी में लगभग 8.8 प्रतिशत की हिस्सेदारी है

Amazon का शेयर रिकॉर्ड हाई पर, Jeff Bezos बेचेंगे 5 अरब डॉलर की हिस्सेदारी

इस वर्ष फरवरी में भी बेजोस ने एमेजॉन के शेयर्स बेचे थे

ख़ास बातें
  • कंपनी के फाउंडर Jeff Bezos की लगभग 2.5 करोड़ शेयर्स बेचने की योजना है
  • दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स बेजोस की नेटवर्थ 221 अरब डॉलर से अधिक है
  • इस वर्ष एमेजॉन का शेयर लगभग 32 प्रतिशत बढ़ा है
विज्ञापन
ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon का शेयर प्राइस रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। कंपनी के फाउंडर Jeff Bezos ने लगभग 2.5 करोड़ शेयर्स बेचने की योजना बनाई है। इसकी वैल्यू लगभग पांच अरब डॉलर की होगी। इस वर्ष फरवरी में भी बेजोस ने एमेजॉन के शेयर्स बेचे थे। 

इस हिस्सेदारी को बेचने के बावजूद बेजोस के पास 91 करोड़ से अधिक शेयर्स होंगे। यह कंपनी में लगभग 8.8 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। दुनिया के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति बेजोस की नेटवर्थ 221 अरब डॉलर से अधिक की है। एमेजॉन के अलावा वह रॉकेट बनाने वाली Blue Origin और समाचार पत्र Washington Post में भी बड़ी हिस्सेदारी रखते हैं। एमेजॉन का शेयर मंगलवार को 200 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंचा था। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में कंपनी के इनवेस्टमेंट और इससे क्लाउड कंप्यूटिंग बिजनेस में फायदा होने की संभावना से इसके शेयर में तेजी आ रही है। 

इस वर्ष एमेजॉन का शेयर लगभग 32 प्रतिशत बढ़ा है। इस वर्ष फरवरी में बेजोस ने इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Tesla और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के चीफ, Elon Musk से दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति की पोजिशन छीन ली थी। लगभग तीन वर्ष में यह पहली बार थी कि जब बेजोस ने Bloomberg Billionaires Index में पहला स्थान हासिल किया था। पिछले वर्ष बेजोस ने बताया था कि उनकी अरबों डॉलर की अपनी वेल्थ का एक बड़ा हिस्सा चैरिटी के लिए देने की योजना है। 

उन्होंने कहा था कि उनकी डोनेशन में से क्लाइमेट चेंज से निपटने की कोशिशों पर बड़ा खर्च किया जाएगा। इसके अलावा वे ऐसे लोगों को भी मदद देंगे जो सामाजिक और राजनीतिक विभाजनों के बीच मानवता को एकजुट करने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा वह Bezos Earth Fund बनाने की घोषणा भी कर चुके हैं। इसके तहत प्रकृति के संरक्षण में मदद के लिए लगभग 10 अरब डॉलर की ग्रांट दी जाएगी। पिछले कुछ वर्षों में एमेजॉन ने कॉस्ट घटाने के लिए बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की है। इसने भारत में भी छंटनी की थी और इस पर लेबर मिनिस्ट्री ने कंपनी से जवाब मांगा था। कंपनी ने देश में छंटनी के दायरे में आने वाले वर्कर्स को वॉलंटरी सेपरेशन प्रोग्राम (VSP) की पेशकश की थी। एमेजॉन के पास देश में लगभग एक लाख वर्कर्स हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  2. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
  3. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  4. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  5. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  6. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  7. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  8. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  9. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  10. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »