Amazon से बाहर हुए सैंकड़ों वर्कर्स, क्लाउड डिविजन पर बड़ा असर

इस छंटनी के दायरे में आए कई वर्कर्स ने बताया कि उन्हें ईमेल के जरिए सूचना दी गई थी कि उनकी पोजिशंस को समाप्त कर दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जुलाई 2025 18:54 IST
ख़ास बातें
  • इस छंटनी का एमेजॉन की AWS डिविजन में कई टीमों पर असर हुआ है
  • इससे पहले भी एमेजॉन में बड़ी संख्या में वर्कर्स को हटाया गया था
  • कंपनी ने AI में इनवेस्टमेंट को बढ़ाया है

भारत जैसे देशों में एमेजॉन क्विक-कॉमर्स जैसे नए बिजनेस सेगमेंट में भी एंट्री कर रही है

अमेरिकी ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon ने अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग डिविजन में सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी की है। हालांकि, Amazon Web Services (AWS) में हुई जॉब्स में कटौती की सही संख्या की जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले भी एमेजॉन में बड़ी संख्या में वर्कर्स को हटाया गया था। 

Reuters की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस छंटनी का AWS में कई टीमों पर असर पड़ा है। इस बारे में एमेजॉन के प्रवक्ता ने बताया, "AWS में विशेष टीमों से कुछ रोल्स को समाप्त करने का बिजनेस से जुड़ा मुश्किल फैसला किया गया है। इस प्रकार के फैसले जरूरी हैं क्योंकि हमारे कस्टमर्स तक इनोवेशन को पहुंचाने के लिए इनवेस्टमेंट के साथ ही रिसोर्सेज का अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है।" इस छंटनी के दायरे में आए कई वर्कर्स ने बताया कि उन्हें ईमेल के जरिए सूचना दी गई थी कि उनकी पोजिशंस को समाप्त कर दिया गया है। 
Advertisement

इससे AWS में कई टीमों पर असर पड़ा है। इनमें से एक टीम  को 'स्पेशलिस्ट्स' कहा जाता है। यह टीम नए प्रोडक्ट आइडिया को डिवेलप करने और AWS की मौजूदा सर्विसेज की सेल्स के सपोर्ट के लिए कस्टमर्स के साथ कार्य करती है। हाल ही में एमेजॉन ने अपने बुक्स से जुड़े बिजनेस में स्टाफ को घटाया था। एमेजॉन के CEO, Andy Jassy की स्ट्रैटेजी कंपनी में फैसले लेने की प्रक्रिया को तेज करने और कामकाज को अधिक एफिशिएंट बनाने की है। एमेजॉन ने इंडिविजुअल कॉन्ट्रिब्यूटर्स और मैनेजर्स के अनुपात को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट रखा है, जिससे ब्यूरोक्रेसी को घटाया जा सके। 
हाल ही में भारत में एमेजॉन ने क्विक-कॉमर्स जैसे नए बिजनेस सेगमेंट में एंट्री की है। कंपनी ने इसके लिए नई डिविजन Amazon Now को शुरू किया है। एमेजॉन की इस सर्विस से  इस सेगमेंट में Zomato की Blinkit, Swiggy की Instamart और Zepto को कड़ा मुकाबला मिल सकता है। क्विक-कॉमर्स के मार्केट में इन तीनों कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी है। ये कंपनियां ग्रॉसरी से लेकर स्मार्टफोन्स जैसे गैजेट्स तक की 15 मिनट से कम में डिलीवरी की पेशकश करती हैं। ई-कॉमर्स मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली एमेजॉन की सामान्य डिलीवरी सर्विस में प्रोडक्ट्स की समान दिन या कुछ दिनों में डिलीवरी होती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  3. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.