Amazon Prime Day 2018 सेल का आगाज़ आज, इन ऑफर और डील्स पर रहेगी नज़र

Amazon Prime Day 2018 सेल का आगाज़ आज दोपहर 12 बजे होगा। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर होने वाली यह सेल 17 जुलाई की मध्यरात्रि 12 बजे तक चलेगी। बता दें कि भारत में कंपनी दूसरी बार अमेज़न प्राइम सेल आयोजित कर रही है।

Amazon Prime Day 2018 सेल का आगाज़ आज, इन ऑफर और डील्स पर रहेगी नज़र
ख़ास बातें
  • Amazon Prime Day सेल का आगाज़ दोपहर 12 बजे होगा
  • Amazon Prime Day 2018 सेल 36 घंटे चलेगी
  • ध्यान रहे कि सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर्स ही इस सेल में हिस्सा ले सकते हैं
विज्ञापन
Amazon Prime Day 2018 सेल का आगाज़ आज दोपहर 12 बजे होगा। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर होने वाली यह सेल 17 जुलाई की मध्यरात्रि 12 बजे तक चलेगी। बता दें कि भारत में कंपनी दूसरी बार अमेज़न प्राइम सेल आयोजित कर रही है। बता दें कि अमेज़न प्राइम डे सेल से पहले कंपनी ने अब तक कई स्माार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य प्रोडक्ट पर मिलने वाली छूट का खुलासा कर दिया है। आधिकारिक वेबपेज के मुताबिक, 6 अलग-अलग फ्लैश सेल आयोजित होंगे। पहली फ्लैश सेल का वक्त है सोमवार को दोपहर 1 बजे। एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट या कैशबैक मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि ये सारे ऑफर एक्सक्लूसिव तौर पर प्राइम मेंबर के लिए उपलब्ध होंगे। गौर करने वाली बात है कि अमेज़न को चुनौती देने के मकसद से Flipkart ने भी बिग शॉपिंग डेज़ सेल का ऐलान किया है।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, Amazon Prime Day सेल का आगाज़ दोपहर 12 बजे होगा और यह अगले 36 घंटे तक चलेगी। सेल में कई वन-डे डील्स उपलब्ध होंगे, साथ में लाइटनिंग डील्स भी दिए जाएंगे। ध्यान रहे कि सिर्फ प्राइम मेंबर्स ही इस सेल में हिस्सा ले सकते हैं। इस मेंबरशिप का वार्षिक शुल्क 999 रुपये है। आप मासिक सब्सक्रिप्शन 129 रुपये में पा सकते हैं।

सबसे पहले बात एक्सक्लूसिव लॉन्च की। Amazon Prime Day 2018 में करीब 200 नए प्रोडक्ट को लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। अमेज़न प्राइम सेल में OnePlus, Sennheiser, WD, Godrej, Cloudwalker, Seagate, Samsung और अन्य कंपनियों के प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा ऐप पर कॉन्टेस्ट भी आयोजित होगा। जहां अमेज़न प्राइम मेंबर के पास वनप्लस 6 हैंडसेट जीतने का मौका होगा। इस सेल में OnePlus, Vivo, Samsung, Motorola, Huawei और अन्य ब्रांड के फोन सस्ते में आएंगे।

Amazon Prime Day में स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो Moto G5 Plus, Samsung Galaxy On7 Prime, Huawei P20 Pro, Huawei P20 Lite, 10.or E, 10.or G और InFocus Turbo 5 खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए यह बिल्कुल सही वक्त होगा। इसके अलावा Moto G6, OnePlus 6, Samsung Galaxy Note 8 (एक्सचेंज पर अतिरिक्त 10,000 रुपये डिस्काउंट), Vivo V7+ और Vivo V9 के साथ पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त छूट मिलेगी। Honor View 10 को 6,000 रुपये की छूट के साथ 29,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। Honor 7C स्मार्टफोन के 32 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट क्रमशः 9,499 रुपये और 11,499 रुपये में उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त Honor 7X का 32 जीबी वेरिएंट 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, 64 जीबी वेरिएंट 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

दूसरी तरफ, OnePlus 6 के अलग-अलग वेरिएंट प्राइम डे सेल 2018 के दौरान डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे। इसके अलावा अमेज़न एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट शाओमी रेडमी वाई2 हैंडसेट आज दोपहर 1 बजे उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  7. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  8. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »