Amazon की सेल में Godrej, Samsung और कई ब्रांड्स के रेफ्रीजरेटर्स पर भारी डिस्काउंट

इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें कस्टमर्स के लिए बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के बेनेफिट भी हैं

Amazon की सेल में Godrej, Samsung और कई ब्रांड्स के रेफ्रीजरेटर्स पर भारी डिस्काउंट

इस सेल में कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी है

ख़ास बातें
  • एमेजॉन की सेल में कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है
  • इस सेल में कस्टमर्स के लिए बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के बेनेफिट भी हैं
  • इसमें कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है
विज्ञापन

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की Great Republic Day Sale चल रही है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में कस्टमर्स के लिए बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के बेनेफिट भी हैं। इसमें Godrej, Haier और Samsung जैसे प्रमुख ब्रांड्स के रेफ्रीजरेटर्स को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। 

इस सेल में एमेजॉन के Prime मेंबर्स को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड पर 12.5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें अन्य कस्टमर्स के लिए SBI के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध है। इस सेल में एमेजॉन के Rewards Gold मेंबर्स को भी पांच प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है। इसमें बहुत से प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है। इससे सेल के प्राइस से भी कम में नया प्रोडक्ट खरीदा जा सकता है। इसमें कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी है। 

एमेजॉन की सेल में Haier SmartChoice 596L रेफ्रीजरेटर को 1,23,390 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 66,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। Samsung 653 L, 3 Star रेफ्रीजरेटर को 1,13,000 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 77,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस सेल में Godrej 600L 3 Star को 1,18,490 रुपये के रिटेल प्राइस के बजाय 69,990 रुपये में बेचा जा रहा है। LG 655 L Smart Inverter Side by Side रेफ्रीजरेटर 1,19,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस की तुलना में 72,990 रुपये में उपलब्ध है। एमेजॉन की ओर से सेल के दौरान रेफ्रीजरेटर्स पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इससे पहले हमने इस सेल में प्रमुख ब्रांड्स के टैबलेट्स पर बेस्ट डील्स के बारे में जानकारी दी थी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »