अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल की हो रही है वापसी, शुक्रवार से है सेल

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल की हो रही है वापसी, शुक्रवार से है सेल
ख़ास बातें
  • 20 जनवरी से 22 जनवरी को ग्रेट इंडियन सेल का आयोजन होगा
  • सेल के दौरान कई प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध होंगे
  • इलेक्ट्रॉनिक्स, होम, किचन, फैशन और अन्य प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट
विज्ञापन
अमेज़न इंडिया ने जानकारी दी है कि वह 20 जनवरी से 22 जनवरी को ग्रेट इंडियन सेल का आयोजन करेगी। सेल के दौरान कई प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा भी कई ऑफर दिए जाएंगे।

कंपनी कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, होम, किचन, फैशन और अन्य प्रोडक्ट पर छूट देगी। अमेज़न इंडिया ने सेल के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी की। इस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर आपको ऐप पर 15 प्रतिशत की अतिरिक्त और वेबसाइट पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न पे सर्विस के साथ भी ऑफर दे रही है। ग्राहकों को इस वॉलेट से हर खरीदारी के लिए 15 फीसदी कैशबैक मिलेगा।

हर अमेज़न सेल की तरह की इस बार भी लाइटनिंग डील होंगे, यानी चुनिंदा ऑफर जल्द ही आउट ऑफ स्टॉक हो सकते हैं। हम आपको ऐप से खरीदारी करने का सुझाव देंगे, ताकि कैशबैक ऑफर का सर्वाधिक फायदा उठाया जा सके। अगर आप पहली बार अमेज़न इस्तेमाल करने वाले हैं तो हमारा सुझाव होगा कि आप पहले से वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर कर लें। आप को शिपिंग एड्रेस और कार्ड के ब्योरे को भी सेल शुरू होने से पहले स्टोर कर लेना चाहिए।

सेल से पहले कंपनी ने कुछ प्रोडक्ट पर डिस्काउंट दे रही है, जैसे कि मोटो जी4 (16 जीबी) पर 16 फीसदी, मोटो जी4 (32 जीबी) पर 7 प्रतिशत और मोटो एक्स फोर्स पर 21 प्रतिशत। मुख्य सेल से पहले कंपनी अमेज़नबेसिक्स इन-ईयर हेडफोन और एमकैट रैपिड कार चार्जर 3.1ए पर भी छूट दे रही है।

अमेज़न इंडिया को उम्मीद है कि ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहक इस सेल में हिस्सा लेंगे। कंपनी डिलविरी के कुछ लोगों को नौकरी पर भी रखेगी। कंपनी ने कहा है कि वह इस सेल के लिए 7,500 लोगों को अस्थाई नौकरी पर रखेगी। ये नौकरियां मुख्य तौर पर लॉजिस्टिक विभाग की होंगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  2. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  5. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  8. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  9. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »