Amazon अगले महीने बंद करेगी फूड डिलीवरी बिजनेस, Swiggy, Zomato को टक्कर नहीं दे सकी कंपनी

कंपनी ने अपने रेस्टोरेंट पार्टनर्स को 29 दिसंबर से फूड डिलीवरी सर्विस को बंद करने की जानकारी दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 नवंबर 2022 17:25 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने 29 दिसंबर से यह सर्विस बंद करने की जानकारी दी है
  • इस सेगमेंट में स्विगी और जोमाटो का दबदबा है
  • एमेजॉन को वर्कर्स को छंटनी पर लेबर मिनिस्ट्री ने नोटिस दिया है

इसी महीने एमेजॉन ने अपनी एडटेक यूनिट को भी बंद करने का फैसला किया था

ग्लोबल ई-कॉमर्स कंपनी Amazon अगले महीने देश में अपना फूड डिलीवरी बंद कर रही है। कंपनी को इस बिजनेस में Swiggy और Zomato से कड़ी टक्कर मिल रही थी। इसी महीने एमेजॉन ने अपनी एडटेक यूनिट को भी बंद करने का फैसला किया था। कंपनी ने अपने रेस्टोरेंट पार्टनर्स को 29 दिसंबर से यह सर्विस बंद करने की जानकारी दी है। 

कंपनी की इस यूनिट को Amazon Food कहा जाता है। रेस्टोरेंट पार्टनर्स को 29 दिसंबर तक पेमेंट्स और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी अन्य देनदारियों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। कंपनी की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि रेस्टोरेंट पार्टनर्स को कंपनी के टूल्स और रिपोर्ट्स का जनवरी के अंत तक एक्सेस जारी रहेगा। रेस्टोरेंट पार्टनर्स को पत्र में बताया गया है, "इस फैसले का मतलब है कि आपको इस तिथि के बाद Amazon Food के जरिए कस्टमर्स से ऑर्डर्स नहीं मिलेंगे। आपको तब तक ऑर्डर्स मिलने जारी रहेंगे और हमें उम्मीद है कि आप उन ऑर्डर्स को पूरा करेंगे।" 
Advertisement

Swiggy और Zomato को टक्कर देने के लिए देश में Amazon Food को बेंगलुरु से शुरू किया गया था और बाद में इसे बढ़ाया गया था। हाल ही में लेबर मिनिस्ट्री ने कंपनी से देश में वर्कर्स की छंटनी करने पर जवाब मांगा था। एमेजॉन ने ग्लोबल लेबल पर अपने वर्कर्स की संख्या घटाने की योजना बनाई है। कंपनी ने इसके लिए भारत में बड़ी संख्या में वर्कर्स वॉलंटरी सेपरेशन प्रोग्राम (VSP) की पेशकश की है। 

लेबर मिनिस्ट्री ने Nascent Information Technology Employees Senate (NITES) की ओर से कंपनी के खिलाफ की गई शिकायत पर एमेजॉन की भारत में यूनिट को नोटिस दिया है। NITES का आरोप है कि कंपनी की ओर से की जा रही छंटनी गैर कानूनी और अनैतिक है। एमेजॉन के पास देश में लगभग एक लाख वर्कर्स हैं। NITES ने बताया कि उसे एमेजॉन के वर्कर्स की ओर से शिकायतें मिली हैं कि कंपनी उन्हें स्वेच्छा से इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर रही है। इसके लिए उन्हें VSP भी भेजा गया है। मिनिस्ट्री को दी गई शिकायत में कहा गया है कि कंपनी की ओर से की जा रही छंटनी इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट एक्ट का उल्लंघन है। एमेजॉन के पास ग्लोबल लेवल पर लगभग तीन लाख वर्कर्स हैं और इनमें से लगभग तीन प्रतिशत की छंटनी की जा सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.