• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अमेरिकी एजेंसी के अलर्ट पर मुंबई पुलिस ने युवा IT इंजीनियर को सुसाइड करने से बचाया

अमेरिकी एजेंसी के अलर्ट पर मुंबई पुलिस ने युवा IT इंजीनियर को सुसाइड करने से बचाया

अमेरिका के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो - इंटरपोल की ओर से दी गई IP एड्रेस और लोकेशन जैसी महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर इस व्यक्ति तक पुलिस को पहुंचने में सफलता मिली

अमेरिकी एजेंसी के अलर्ट पर मुंबई पुलिस ने युवा IT इंजीनियर को सुसाइड करने से बचाया

इस व्यक्ति ने बिना दर्द के सुसाइड करने के तरीकों के बारे में सर्च करना शुरू किया था

ख़ास बातें
  • IP एड्रेस, लोकेशन जैसी जानकारी से इस व्यक्ति तक पुलिस पहुंची थी
  • यह व्यक्ति मुंबई का निवासी था
  • इसने कई लोन लिए थे जिसे वह चुका नहीं पा रहा था
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के बहुत से फायदे और कुछ नुकसान भी हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण हाल ही में तब मिला जब मुंबई पुलिस ने एक अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसी की ओर से मिले अलर्ट के बाद एक 25 वर्षीय व्यक्ति को आत्महत्या करने से बचा लिया। यह व्यक्ति गूगल पर बिना दर्द के कैसे सुसाइड करें, इस बारे में सर्च कर रहा था। 

एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो - इंटरपोल की ओर से दी गई IP एड्रेस और लोकेशन जैसी महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर इस व्यक्ति तक पुलिस को पहुंचने में सफलता मिली। मुंबई में एक IT कंपनी में कार्य करने वाले इस व्यक्ति तक पुलिस मंगलवार को पहुंची थी। एक प्राइवेट कंपनी में IT इंजीनियर की नौकरी करने वाले इस व्यक्ति ने एजुकेशन और अन्य जरूरतों के लिए विभिन्न फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस से लोन लिए थे। वह हाउसिंग लोन की किश्तें चुकाने में नाकाम हो गया था और इस वजह से वह डिप्रेशन में चला गया। इसके बाद उसने बिना दर्द के सुसाइड करने के तरीकों के बारे में सर्च करना शुरू किया था। 

अमेरिकी एजेंसी ने इस बारे में नई दिल्ली में इंटरपोल के ऑफिस को अलर्ट किया था, जिसने मुंबई पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी। मुंबई की क्राइम ब्रांच के अधिकारी जोगेश्वरी में रहने वाले इस व्यक्ति की लोकेशन पर पहुंच गए। इसके बाद इसे क्राइम ब्रांच के ऑफिस ले जाया गया और काउंसलिंग की गई। अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति पहले भी सुसाइड करने की कोशिश कर चुका था। 

काउंसलिंग के बाद इस व्यक्ति को उसके अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया। इसके साथ ही उसे साइकोथैरेपी कराने की सलाह दी गई है। इससे पहले भी कुछ ऐसे मामले हो चुके हैं जिनमें सुसाइड करने के बारे में इंटरनेट पर सर्च करने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट पर तुरंत कदम उठाते हुए ऐसी घटनाओं को रोका गया था। सोशल मीडिया साइट फेसबुक और इंटरनेट सर्च इंजन गूगल पर इस तरह के मामलों के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस को अलर्ट किया जाता है। इसके अलावा इस तरह की स्थिति वाले व्यक्तियों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के विकल्प भी मौजूद हैं। इससे ऐसे मामलों को रोकने में सहायता मिल सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »