Google पर लगा भारत में CCI के ऑर्डर को नहीं मानने का आरोप

Epic Games का आरोप है कि उसके ऐप स्टोर को गूगल के प्ले स्टोर ऐप पर होस्ट नहीं किया जा रहा है

Google पर लगा भारत में CCI के ऑर्डर को नहीं मानने का आरोप

Epic Games ने कहा है कि उसके ऐप स्टोर को गूगल के प्ले स्टोर ऐप पर होस्ट नहीं किया जा रहा है

ख़ास बातें
  • गूगल ने कहा था कि वह अपने Android बिजनेस मॉडल में बदलाव करेगी
  • Epic Games अपना ऐप स्टोर चलाती है
  • CCI के ऑर्डर को लेकर गूगल ने चिंता जताई थी
विज्ञापन
इंटरनेट सर्च और टेक कंपनी Google पर भारत में कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के ऑर्डर का पूरी तरह पालन नहीं करने का आऱोप लगा है। Epic Games का आरोप है कि उसके ऐप स्टोर को गूगल के प्ले स्टोर ऐप पर होस्ट नहीं किया जा रहा। यह गूगल को चलाने वाली अमेरिकी कंपनी  Alphabet के लिए देश में एक नया कानूनी विवाद बन सकता है। 

CCI के ऑर्डर के खिलाफ अपील में हार का सामना करने के बाद गूगल ने कहा था कि वह अपने Android बिजनेस मॉडल में बदलाव करेगी और डिवाइस मेकर्स पर यूट्यूब या क्रोम जैसे गूगल के ऐप्स को प्री-इंस्टॉल करने के लिए दबाव नहीं डालेगी। हालांकि, Epic Games ने एक अपील ट्राइब्यूनल में पिछले सप्ताह दायर कराए गए एक मामले में कहा है कि गूगल ने CCI के निर्देश का पूरी तरह पालन नहीं किया है। गूगल को प्ले स्टोर पर थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर्स को होस्ट करने और प्ले  स्टोर का इस्तेमाल किए बिना ऐप्स को डाउनलोड करने की अनुमति देने को कहा गया था। 

लोकप्रिय वीडियो गेम Fortnite बनाने वाली Epic Games अपना ऐप स्टोर चलाती है, जिस पर गेम्स और अन्य ऐप्स की डाउनलोड के लिए पेशकश की जाती है। फर्म के डायरेक्टर, Bakari Middleton ने Reuters को एक स्टेटमेंट में बताया, "CCI के ऑर्डर के समर्थन में हम भारतीय डिवेलपर्स के साथ कोर्ट में जुड़ना चाहते हैं। इस ऑर्डर में गूगल से प्रतिस्पर्धी थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर्स को अनुमति देने के लिए कहा गया था।" इससे पहले भी Epic Games ने ऐप स्टोर के लिए अधिक कमीशन लेने को लेकर Apple और गूगल के खिलाफ अभियान चलाया है। 

इस बारे में भेजे गए प्रश्न का CCI ने उत्तर नहीं दिया है। CCI के ऑर्डर को लेकर गूगल ने चिंता जताई थी क्योंकि यह यूरोपियन कमीशन की ओर से चार वर्ष पहले एंड्रॉयड के खिलाफ दिए गए फैसले से ज्यादा सख्त है। देश में 60 करोड़ स्मार्टफोन्स में से लगभग 97 प्रतिशत एंड्रॉयड पर चलते हैं। यूरोप में लगभग 55 करोड़ स्मार्टफोन्स के लिए यह आंकड़ा लगभग 75 प्रतिशत का है। CCI ने Alphabet पर एंड्रॉयड के मार्केट में अपनी दबदबे वाली स्थिति का गलत इस्तेमाल करने के लिए पिछले वर्ष अक्टूबर में लगभग 16.1 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: App, Mobile, Google, Play store, Market, CCI, Epic Games, Penalty, Commision, devices, Gaming, Price
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  2. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  3. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  4. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  7. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  8. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  9. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  10. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »