Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?

हवा में मौजूद गंदगी के कणों और गैसों को एयर प्यूरीफायर कम करने का काम करते हैं।

Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?

Photo Credit: Unsplash/Darryl Low

सर्दियों की शुरुआत के साथ-साथ प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ने लग जाता है।

ख़ास बातें
  • सर्दियों के आते-आते वायु प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ने लग जाता है।
  • दिल्ली एनसीआर का AQI लेवल काफी बढ़ चुका है।
  • घरों और ऑफिस में एयर प्यूरीफायर का बहुत इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन

सर्दियों के आते-आते (खासतौर पर दिल्ली एनसीआर में) वायु प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ने लग जाता है। करीबन पिछले 10 सालों से लगातार ऐसा हो रहा है। सरकार इसकी रोकथाम को लेकर काम कर रही है, लेकिन प्रदूषण पर कुछ खास असर नजर नहीं पड़ा। ऐसे में घर से बाहर निकलना या घर रहकर सांस लेना काफी मुश्किल है, क्योंकि हवा बहुत खराब हो चुकी है। दिल्ली एनसीआर का AQI लेवल काफी बढ़ चुका है। ऐसे में घरों और ऑफिस में एयर प्यूरीफायर का बहुत इस्तेमाल हो रहा है या एक तरीके से बहुत जरूरी हो गए हैं। मगर हर किसी के मन में सवाल होता है कि एक छोटा सा डिवाइस ऐसा क्या करता है कि हवा साफ होने लग जाती है, कैसे हवा में प्रदूषण को कम करता है। आज जानते हैं कि एयर प्यूरीफायर में कैसी टेक्नोलॉजी होती है और यह कैसे काम करती है।

प्री-फिल्टर से शुरू होता है काम
जब एयर प्यूरीफायर ऑन किया जाता है तो इसमें दिया गया फैन तेजी से चलता है और कमरे की गंदगी को अपनी ओर खींचने लग जाता है।
कमरे में मौजूद हवा जब मशीन से होकर गुजरती है तो सबसे पहले प्री-फिल्टर में जाती है। जो हवा को छानने का काम करता है।
कमरे में मौजूद मोटो धूल के कण, कपड़ों के रेशे, सिर के बाल, जानवरों के बाल आदि हवा में उड़ते रहते हैं, जिन्हें प्री-फिल्टर रोकने का काम करता है।
प्री-फिल्टर जब बड़ी गंदगी को रोक लेता है तो इससे अंदर लगे मेन फिल्टर्स (HEPA फिल्टर) का काम कम हो जाता है और उनमें ऐसी गंदगी नहीं जाती है और उनके चोक होने और जल्दी खराब होने की दिक्कत नहीं रहती है।

प्री-फिल्टर क्या होता है?
अधिकतर एयर प्यूरीफायर में प्री-फिल्टर एक बारीक जाली जैसे होते हैं। इन फिल्टर को हर महीने सामान्य पानी से निकालकर धोया जा सकता है और ब्रश से साफ किया जा सकता है। प्रदूषण के स्तर को देखते हुए महीने में दो बार भी धोया जा सकता है।

HEPA फिल्टर क्या करता है?
जब हवा प्री-फिल्टर से होकर अंदर जाती है तो HEPA फिल्टर में पहुंचती है। HEPA (हाई एफिशिएंसी पार्टिकुलेट एयर) फिल्टर किसी एयर प्यूरीफायर का सबसे अहम पार्ट होता है,  जिस पर कोई डिवाइस काम करता है और टिका होता है। इस फिल्टर को फाइबरग्लास के बारीक और बहुत घने जाल से बनाया जाता है। हवा जब इस जाल से होकर गुजरती है तो इसमें मौजूद PM 2.5 और PM 10 जैसे सूक्ष्म कण फंस जाते हैं जो कि बहुत खतरनाक होते हैं।

ये कण बहुत बारीक होने की वजह से सांस के जरिए अंदर जाते हैं और फेफड़ों और खून में पहुंच जाते हैं। रियल ट्रू-HEPA फिल्टर हवा में मौजूद 0.3 माइक्रोन तक छोटे कणों को 99.97% तक साफ करने का दावा करता है। धूल के अलावा यह फिल्टर हवा में मौजूद परागकण, फंगस स्पोर्स और हवा में तैरने वाले कई बैक्टीरिया को रोक लेता है। 

अब आता है बदबू, धुएं और गैस को रोकने का काम

शुरुआती दो फिल्टर हवा में मौजूद बड़े और छोटों कणों को साफ करते हैं, लेकिन अब किसी तरह की गैस, धुएं और बदबू का क्या होगा। HEPA फिल्टर इन चीजों को रोक नहीं सकता है तो अब एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर काम शुरू करता है। यह चारकोल (कोयले के छोटे-छोटे दानों का होता है) से बना होता है और इसके बेहद सूक्ष्म छेद यह काम करते हैं। जब हवा इनमें से होकर गुजरती है तो हानिकारक गैस, केमिकल का धुआं और बदबू इनमें सोख ली जाती है। इससे हवा साफ होने लगती है।

यूवी-सी लाइट या आयोनाइजर
वर्तमान में कई एडवांस एयर प्यूरीफायर में यूवी-सी लाइट या आयोनाइजर भी आता है। इनका काम होता है कि हवा में बाकी बचे हुए कण या गंदगी जैसे कि वायरस आदि भी इसमें से होकर गुजरने पर खत्म हो जाते हैं। इन सभी फेज से होकर गुजरने पर हवा जब दूसरे हिस्से से बाहर निकलती है तो बिलकुल साफ हो जाती है और कमरे में फैलने लग जाती है। यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है और हवा साफ होती रहती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  2. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  3. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  4. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  5. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  6. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  8. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  9. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  10. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »