AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल

स्टडी से पता चला है कि दवा ने छह एजिंग क्लॉक्स द्वारा मापे गए उम्र के जैविक मार्कर्स (biological markers) को कम किया है।

AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल

Photo Credit: iStock

AI की मदद से एक ऐसी दवा तैयार की है जो आदमी के बूढ़ा होने की प्रक्रिया को धीमा कर सकती है

ख़ास बातें
  • AI की मदद से दवाईयों की खोज को अगले स्तर पर ले जाने की कोशिश
  • दवा का नाम Rentosertib बताया गया है
  • दवा ने छह एजिंग क्लॉक्स द्वारा मापे गए उम्र के जैविक मार्कर्स को कम किया
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर भले ही दुनिया में डर का माहौल बना हो, लेकिन इसकी कुछ ऐसी संभावनाएं भी निकल कर आ रही हैं जिससे इंसान लंबे समय तक जवान बना रह सकता है। जी हां, AI की मदद से एक ऐसा दवाई तैयार किए जाने की खबर है जो इंसान को जल्दी बूढ़ा नहीं होने देगी। यानी आप ज्यादा से ज्यादा समय तक जवान बने रह सकते हैं। एक तरफ जहां AI से नौकरियां जाने, साफ पानी की बर्बादी बढ़ने से जैसी खबरें चिंता पैदा कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ मेडिकल साइंस में इसकी बड़ी उपलब्धि की चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

AI से बनी दवा जल्द ही आपको बूढ़ा होने से रोकने में मदद करेगी! ऐसा हम नहीं, एक दवा बनाने वाली कंपनी कह रही है! Nytimes की रिपोर्ट के अनुसार, Insilico Medicine एक ऐसी कंपनी है जो AI की मदद से दवाईयों की खोज को अगले स्तर पर ले जाने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने इशारा दिया है इसने एक ऐसी दवा तैयार की है जो आदमी के बूढ़ा होने की प्रक्रिया को धीमा कर सकती है जिसे अंग्रेजी में स्लो एजिंग भी कह देते हैं। दवा का नाम Rentosertib बताया गया है। इसे AI की मदद लेकर तैयार किया गया है। 

जर्नल Nature Biotechnology में इस स्टडी को प्रकाशित किया गया है। स्टडी से पता चला है कि दवा ने छह एजिंग क्लॉक्स द्वारा मापे गए उम्र के जैविक मार्कर्स (biological markers) को कम किया है। यह एक अलग प्रकार की एआई तकनीक है जिसे किसी व्यक्ति के रोगों की संख्या और मृत्यु दर की पूर्व सूचना देने के लिए डिजाइन किया गया है। यहां से कहा गया है कि ChatGPT जैसे लोकप्रिय चैटबॉट्स और Midjourney जैसे इमेज जेनरेटर्स के पीछे काम करने वाली AI तकनीकों का इस्तेमाल करके हेल्थकेयर को बेहतर बनाया जा सकता है। और यह क्लीनिकल ट्रायल इसमें बहुत ही अहम पड़ाव है। 

AI में रिसर्चर्स अनंत संभावनाएं तलाश रहे हैं। एक तरफ इससे नौकरियां कम होने का खतरा बताया जा रहा है तो दूसरी तरफ प्रोडक्टिविटी बढ़ने की बातें भी उतने ही जोरों से हो रही हैं। चीन में तो AI की मदद से रोबोट्स की रेसिंग और कुश्ती जैसे आयोजन भी किए जा रहे हैं। AI तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इसमें मेडिकल क्षेत्र भी शामिल है, और Insilico उन कई टेक कंपनियों और एकेडमिक लैब्स में से एक है जो इसकी मदद से दवा की खोज को तेज करने और दूसरे मेडिकल कामों को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  5. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  8. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  9. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  10. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »