Hyundai के बाद Kia India का भी आया बयान, कश्‍मीर पर हुए ट्वीट से भड़के हैं यूजर्स

किआ ने कहा है कि उसके ब्रैंड का इस तरह से दुरुपयोग न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए उसने सख्त उपाय किए हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 फरवरी 2022 12:46 IST
ख़ास बातें
  • 5 फरवरी को फैलाए गए प्रोपेगेंडा की वजह से बढ़ा विवाद
  • कई कंपनियों के पाकिस्‍तानी डीलरों ने किए थे ट्वीट
  • इनमें ह्यूंदै और किआ के ट्वीट पर सबसे ज्‍यादा विवाद हुआ

यह मामला राज्यसभा में भी उठाया गया था। इसके जवाब में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया था कि भारत सरकार ने ह्यूंदै से प्रतिक्रिया मांगी है।

‘कश्‍मीर एकजुटता दिवस' के नाम पर पाकिस्‍तान खुद को कश्‍मीर का हितैषी बताता है, जबक‍ि उसके आतंकी इरादों की असलियत पूरी दुनिया जानती है। इस बार भी 5 फरवरी को फैलाए गए प्रोपेगेंडा में कुछ कंप‍नियों के डीलरों ने उसका साथ दिया। ऑटो मेकर ह्यूंदै (Hyundai) के अलावा किआ (Kia) मोटर्स के पाकिस्‍तानी डीलरों ने कश्‍मीर को लेकर ट्वीट किए। इसके जवाब में भारत में तीखी प्रतिक्रिया हुई। ह्यूंदै और किआ की गाड़ि‍यों को ना खरीदने की अपील की गई। देश की संसद में भी यह मामला उठा और इन कंपनियों के मूल देश दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत ने अपने स्‍तर पर कार्रवाई की। चारों ओर से दबाव के बाद पहले ह्यूंदै ने स्‍पष्‍टीकरण दिया और अब किआ इंडिया ने भी बयान जारी किया है।  

किआ इंडिया ने मंगलवार शाम को एक बयान जारी किया। इसमें उसने पाकिस्तान में ‘स्वतंत्र रूप से स्वामित्व वाले डीलर' द्वारा ‘कश्मीर में स्वतंत्रता के लिए संघर्ष' पर किए गए एक ट्वीट से खुद को दूर कर लिया। किआ इंडिया ने उस सोशल मीडिया पोस्ट को ही अनधिकृत (unauthorized) बताया है। किआ के मुताबिक, उसके ब्रैंड का इस तरह से दुरुपयोग न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए उसने सख्त उपाय किए हैं। 
Advertisement
कश्‍मीर को लेकर ट्वीट करने वालों में ह्यूंदै और किआ के पाकिस्‍तानी डीलरों के अलावा Pizza Hut और KFC जैसे ब्रैंड भी शामिल थे। यह मामला राज्यसभा में भी उठाया गया था। इसके जवाब में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया था कि भारत सरकार ने ह्यूंदै से प्रतिक्रिया मांगी है। इसके बाद ह्यूंदै मोटर की ओर से जवाब आया। इसमें बताया गया कि ह्यूंदै मोटर इंडिया का पाकिस्तान में उस डिस्ट्रिब्‍यूटर के साथ कोई संबंध नहीं है। Kia India और Hyundai Motor दोनों ने अपने-अपने बयानों में स्पष्ट किया कि बिजनेस पॉलिसी के मामलों में राजनीतिक, धार्मिक या सांस्कृतिक मामले नहीं जुड़े हैं।
Kia India के मुताबिक, उसने देश के बाहर स्वतंत्र स्वामित्व वाले डीलर द्वारा किए गए अनधिकृत सोशल मीडिया पोस्ट पर ध्यान दिया है। इसके बाद से हमने किआ ब्रैंड के इस तरह के दुरुपयोग से बचने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। ऐसा दोबारा ना हो, इस पर भी काम किया है। राजनीतिक और सांस्कृतिक मामलों में न उलझने की किआ की स्पष्ट पॉलिसी है। हमारा फोकस भारत में अपने कस्‍टमर्स को मार्केट-लीडिंग प्रोडक्‍ट्स और सर्विसेज देने पर है। इस अनऑफ‍िशियल सोशल मीडिया एक्टिविटी के कारण हुए अपराध के लिए हमें गहरा खेद है।

इससे पहले Hyundai की इंडिया यूनिट ने कहा था कि असंवेदनशील कम्‍युनिकेशन को लेकर उसकी जीरो टॉलरेंस नीति है। हम इस तरह के किसी भी विचार की कड़ी निंदा करते हैं। अनचाही सोशल मीडिया पोस्ट को ह्यूंदै मोटर इंडिया से जोड़कर इस महान देश के लिए हमारी प्रतिबद्धता और सेवा को अपमानित किया जा रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kia, Hyundai, Tweet, Tweet on Kashmir, Pakistan, india, Action
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.