Google ने Adani Group से किराए पर ली जमीन, किराया सुन उड़ जाएंगे होश!

डीसी डेवलपमेंट नोएडा लिमिटेड भी अडाणी एंटरप्राइजेज का ही हिस्सा है, जिसने यह जमीन गूगल को किराए पर दी है।

Google ने Adani Group से किराए पर ली जमीन, किराया सुन उड़ जाएंगे होश!

नोएडा स्थित डीसी डेवलपमेंट नोएडा लिमिटेड ने दी है गूगल को किराए पर जमीन

ख़ास बातें
  • गूगल को यह जमीन अडाणी के नोएडा स्थित डेटा सेंटर में दी गई है
  • डेटा सेंटर में से 4.64 लाख स्क्वायर फीट जगह को किराए पर दिया गया है
  • अडाणी ग्रुप इंडिया सीमेंट और नुवोको विस्टास को भी अपना हिस्सा बना सकता है
विज्ञापन
विश्व के 10 सबसे अमीर आदमियों में से एक भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी (Gautam Adani) ने गूगल (Google) को अपनी जमीन किराए पर दी है। इस जगह का किराया सुनकर आप दंग रह जाएंगे। गूगल को यह जमीन अडाणी के नोएडा स्थित डेटा सेंटर में दी गई है। डेटा सेंटर में से 4.64 लाख स्क्वायर फीट जगह को किराए पर दिया गया है। गूगल की ही एक यूनिट रायडेन इंफोटेक (Raiden Infotech) ने इसे रेंट पर लिया है। अडाणी का यह डेटा सेंटर नोएडा सेक्टर 62 में स्थित है। कथित जमीन का हिस्सा 10 साल के लिए लीज पर लिया गया है। 

इंडस्ट्रियलिस्ट गौतम अडाणी लगातार अपने कारोबार को बढ़ा रहे हैं। डीसी डेवलपमेंट नोएडा लिमिटेड भी अडाणी एंटरप्राइजेज का ही हिस्सा है, जिसने यह जमीन गूगल को किराए पर दी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि Google को यह जमीन 11 करोड़ रुपये प्रति माह के रेंट पर दी गई है। CRE Matrix की रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। इतना ही नहीं, यह किराया हर साल 1% से बढ़ाया भी जाएगा। 11 करोड़ रूपये प्रति महीने के हिसाब से देखें तो अडाणी एंटरप्राइजेज को रायडेन इंफोटेक पहले साल में 130.89 करोड़ रुपये देगी। हालांकि अभी तक गूगल और अडाणी एंटरप्राइजेज की ओर से इस रेंट एग्रीमेंट को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

बिजनेसमैन गौतम अडाणी अपने व्यापार का लगातार विस्तार कर रहे हैं। इसी संबंध में खबर है कि अब वह सीमेंट कारोबार को भी बढ़ाने जा रहे हैं। अडाणी इसके लिए कई कंपनियों को एक्वायर कर सकते हैं, ऐसी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स में अंबुजा सीमेंट और एसीसी सीमेंट कंपनियां पहले ही उनके प्लान में हैं और अब वह जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड की सीमेंट यूनिट खरीदने पर विचार कर रहे हैं। जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड के ऊपर बड़ा कर्ज है, और कंपनी अपनी सीमेंट यूनिट को बेच सकती है। 

बीते कुछ दिनों पहले ये बात भी सामने आई थी कि Adani Group इंडिया सीमेंट और नुवोको विस्टास को भी अपना हिस्सा बना सकता है। जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड की जहां तक बात है, इसके लिए दोनों पार्टियों के बीच जल्द ही सौदा हो सकता है। कहा जा रहा है कि अडाणी ग्रुप और जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड के बीच यह डील 5 हजार करोड़ रुपये में हो सकती है। हालांकि दोनों ही कंपनियों की ओर से अभी तक इस बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। जयप्रकाश पावर की सीमेंट यूनिट की कैपिसिटी 2mtpa है, वहीं अडाणी ग्रुप अपनी सीमेंट ग्राइंडिंग कैपिसिटी को बढ़ाकर 140mtpa करना चाहता है, जिसके लिए वह कई कंपनियों को एक्वायर करने पर विचार कर रहा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »