Accenture Lay off: ये दिग्गज IT कंपनी भी छंटनी को तैयार, 19 हजार वर्कर्स होंगे बाहर!

यह ग्लोबल इकोनॉमी के कमजोर होने का एक और संकेत है। इस वजह से बहुत से सेक्टर्स में IT सर्विसेज पर खर्च में कमी की जा रही है

Accenture Lay off: ये दिग्गज IT कंपनी भी छंटनी को तैयार, 19 हजार वर्कर्स होंगे बाहर!

पिछले वर्ष के अंत से टेक्नोलॉजी सेक्टर की बहुत सी कंपनियों ने अपनी वर्कफोर्स को घटाया है

ख़ास बातें
  • यह ग्लोबल इकोनॉमी के कमजोर होने का एक और संकेत है
  • इस वजह से बहुत से सेक्टर्स में IT सर्विसेज पर खर्च में कमी की जा रही है
  • एक्सेंचर अपनी वर्कफोर्स को लगभग 2.5 प्रतिशत कम करेगी
विज्ञापन
बड़ी IT कंपनियों में शामिल Accenture ने अपने वार्षिक रेवेन्यू और प्रॉफिट के पूर्वानुमान में कमी की है। कंपनी ने बताया है कि वह अपनी वर्कफोर्स को लगभग 2.5 प्रतिशत घटाएगी। एक्सेंचर से लगभग 19,000 वर्कर्स को बाहर किया जाएगा। यह ग्लोबल इकोनॉमी के कमजोर होने का एक और संकेत है। इस वजह से बहुत से सेक्टर्स में IT सर्विसेज पर खर्च में कमी की जा रही है। 

कंपनी से हटाए जाने वाले वर्कर्स में से आधे से अधिक ऐसे कॉरपोरेट फंक्शंस से होंगे जिनकी बिलिंग नहीं की जाती। एक्सेंचर को रेवेन्यू में वार्षिक ग्रोथ 8-10 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। कंपनी ने पहले इसके लिए 8-11 प्रतिशत का अनुमान दिया था। पिछले महीने एक्सेंचर की राइवल Cognizant ने IT सर्विसेज की डील्स में ग्रोथ कम होने की जानकारी दी थी। कॉग्निजेंट का पहली तिमाही में रेवेन्यू का पूर्वानुमान मार्केट की उम्मीद से कम था। 

एक्सेंचर ने बताया कि उसे प्रति शेयर अर्निंग्स 10.84 डॉलर से 11.06 डॉलर रहने की उम्मीद है। कंपनी ने पहले इसके लिए 11.20 डॉलर से 11.52 डॉलर का अनुमान दिया था। अमेरिकी जॉब सर्च प्लेटफॉर्म Indeed ने भी अपनी वर्कफोर्स को 15 प्रतिशत घटाने की जानकारी दी है। Indeed के चीफ एग्जिक्यूटिव, Chris Hyams की बेस पे में 25 प्रतिशत की कमी हुई है। उन्होंने कहा कि कंपनी का साइज बहुत बड़ा था। 

इस सप्ताह की शुरुआत में ई-कॉमर्स और टेक कंपनी Amazon ने बताया था कि वह इकोनॉमी में अस्थिरता की स्थिति से निपटने और अपने कामकाज में सुधार के लिए 9,000 वर्कर्स की छंटनी करेगी। एमेजॉन को कुछ वर्षों पहले तक बड़ी संख्या में रोजगार देने वाली कंपनी के तौर पर जाना जाता था। पिछले कुछ महीनों में इसने हजारों वर्कर्स को बाहर किया है। कंपनी के पास लगभग तीन लाख वर्कर्स हैं। कंपनी ने अपनी प्रॉफिट वाली क्लाउड और एडवर्टाइजिंग डिविजंस से बड़ी संख्या में वर्कर्स को हटाने की योजना बनाई है। इसके अलावा इसकी स्ट्रीमिंग डिविजन Twitch से भी स्टाफ घटाया जाएगा। पिछले वर्ष के अंत में एमेजॉन ने ई-कॉमर्स, डिवाइसेज और HR डिविजंस से वर्कर्स की छंटनी की थी। पिछले वर्ष के अंत से टेक्नोलॉजी सेक्टर की बहुत सी कंपनियों ने अपनी वर्कफोर्स को घटाया है। इनमें बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Microsoft और इंटरनेट सर्च इंजन गूगल को चलाने वाली Alphabet शामिल हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »