Aadhaar वेरिफिकेशन नहीं, तो Tatkal टिकट बुकिंग नहीं! IRCTC के साथ ऐसे जोड़े अपने आधार

इसका मकसद क्लियर है, दलालों और बॉट्स से हो रही फर्जी बुकिंग को रोकना और उन यात्रियों को प्राथमिकता देना जो सही तरीके से टिकट बुक करते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जुलाई 2025 14:43 IST
ख़ास बातें
  • 1 जुलाई 2025 से IRCTC ने एक नया नियम लागू कर दिया है
  • इसका मकसद दलालों और बॉट्स से हो रही फर्जी बुकिंग को रोकना
  • अब Tatkal टिकट बुक करते समय Aadhaar से वेरिफिकेशन अनिवार्य

वैरिफिकेशन के लिए सबसे पहले IRCTC वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा

Photo Credit: Pixabay

अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं और आखिरी वक्त में Tatkal टिकट बुक करना आपकी आदत में शामिल है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 जुलाई 2025 से IRCTC ने एक नया नियम लागू कर दिया है, जिसमें अब Tatkal टिकट बुक करते समय Aadhaar से वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। यानी अब से हर बार जब आप Tatkal कोटा से टिकट बुक करेंगे, आपको Aadhaar OTP वेरिफिकेशन के जरिए पहचान साबित करनी होगी।

इसका मकसद क्लियर है, दलालों और बॉट्स से हो रही फर्जी बुकिंग को रोकना और उन यात्रियों को प्राथमिकता देना जो सही तरीके से टिकट बुक करते हैं। अगर आपने पहले से अपने IRCTC अकाउंट में Aadhaar लिंक नहीं किया है, तो बुकिंग के वक्त ये स्टेप आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। अच्छी बात यह है कि Aadhaar लिंक करना एक आसान और एक बार का प्रोसेस है, जिससे आपके टिकट बुकिंग का सफर पहले से ज्यादा स्मूद हो जाएगा।
 

IRCTC अकाउंट में Aadhaar लिंक कैसे करें?

स्टेप 1: IRCTC वेबसाइट पर जाएं और अपने रजिस्टर्ड अकाउंट में लॉग इन करें।

स्टेप 2: ऊपर मेन्यू में ‘My Account' सेक्शन में जाएं और ‘Aadhaar KYC' ऑप्शन चुनें।
Advertisement

स्टेप 3: अपना 12 अंकों की Aadhaar नंबर दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब आपके Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे दर्ज कर वेरिफाइ करें।
Advertisement

स्टेप 5: सफल वेरिफिकेशन के बाद आपका Aadhaar आपके IRCTC अकाउंट से लिंक हो जाएगा।
Advertisement

अब जब भी आप Tatkal टिकट बुक करेंगे, यह प्रोसेस अपने आप हो जाएगा और आपको बार-बार डॉक्यूमेंट अपलोड या पुष्टि करने की जरूरत नहीं होगी।
 

क्या होगा अगर Aadhaar लिंक नहीं किया?

अगर आपने Aadhaar नहीं जोड़ा है, तो Tatkal बुकिंग के दौरान OTP वेरिफिकेशन विंडो खुलेगी और यदि आप उसे तुरंत पूरा नहीं कर पाए, तो बुकिंग प्रोसेस फेल हो सकती है। यानी टिकट लेने के आखिरी मौके पर आप पीछे छूट सकते हैं।
Advertisement
 

कुछ जरूरी बातें और फायदे

यह वेरिफिकेशन फिलहाल सिर्फ Tatkal बुकिंग के लिए अनिवार्य है, लेकिन आगे चलकर इसे सामान्य बुकिंग पर भी लागू किया जा सकता है।
इससे बॉट्स और एजेंट्स द्वारा फर्जी बुकिंग रुकेगी और जनरल यात्रियों को बेहतर मौका मिलेगा।
जो यूजर मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए भी यह फीचर उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Aadhaar, Aadhaar verification, IRCTC Aadhaar linking
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.