6G Internet speed: जापान ने बनाई दुनिया की पहली 6G डिवाइस, 100 Gbps स्‍पीड, 5G से 20 गुना तेज!

First 6G device : दावा है कि यह मौजूदा 5G तकनीक से 20 गुना एडवांस्‍ड है।

6G Internet speed: जापान ने बनाई दुनिया की पहली 6G डिवाइस, 100 Gbps स्‍पीड, 5G से 20 गुना तेज!

Photo Credit: IE

6G डिवाइस को जापान की डोकोमो, एनटीटी कॉर्पोरेशन, एनईसी कॉर्पोरेशन और फुजित्सु समेत टेलीकॉम कंपनियों ने मिलकर तैयार किया।

ख़ास बातें
  • जापान ने एक 6जी प्रोटोटाइप बनाया
  • 5जी डिवाइस से ज्‍यादा स्‍पीड हासिल की इसने
  • हालांकि यह 6जी की सफलता को साबित नहीं करती
विज्ञापन
First 6G Device : जापान ने दुनिया की पहली 6G डिवाइस बनाई है। यह एक प्रोटोटाइप है जोकि 300 फीट से ज्‍यादा की रेंज में 100 Gbps प्रति सेकंड की स्‍पीड से डेटा ट्रांसमिट कर सकता है। दावा है कि यह मौजूदा 5G तकनीक से 20 गुना एडवांस्‍ड है। रिपोर्टों के अनुसार, 6G डिवाइस को जापान की डोकोमो, एनटीटी कॉर्पोरेशन, एनईसी कॉर्पोरेशन और फुजित्सु समेत टेलीकॉम कंपनियों ने मिलकर तैयार किया। पिछले महीने इस डिवाइस के रिजल्‍ट्स का ऐलान किया गया। दावा है कि 6G प्रोटोटाइप 100 गीगाहर्ट्ज बैंड का इस्‍तेमाल करके घर के अंदर 100 Gbps स्‍पीड हासिल कर सकता है। घर के बाहर आउटडोर में इतनी ही स्‍पीड पाने के लिए यह 300 गीगाहर्ट्ज बैंड को इस्‍तेमाल करता है।  

एक रिपोर्ट के अनुसार, 6G प्रोटोटाइप को 328 फीट एरिया में टेस्‍ट किया गया। नतीजे उत्‍साह पैदा जरूर करते हैं, लेकिन इससे 6G को पूरी तरह सफल नहीं माना जा सकता, क्‍योंकि सिर्फ एक डिवाइस में इसे टेस्‍ट किया गया और कमर्शल रूप से इसका प्रभाव देखा जाना अभी बाकी है। 

दुनियाभर में कनेक्टिविटी के लिए अभी 5G तकनीक सबसे एडवांस है। यह थ्‍योरिट‍िकल मैक्सिमम स्‍पीड 10Gbps है। हालांकि अलग-अलग देशों में 5G नेटवर्क की स्‍पीड भी अलग है। अमेरिका, चीन, जापान समेत भारत जैसे देशों ने 6जी पर भी काम शुरू कर दिया है। माना जाता है कि 6जी के आने से लोग रियल-टाइम होलोग्राफ‍िक कम्‍युनिकेशन कर पाएंगे। वर्चुअल और मिक्‍स्‍ड रिएलिटी की दुनिया में भी लोगों को नया अनुभव मिलने की उम्‍मीद है। 

दुनिया में अभी 5जी नेटवर्क का ढांचा ही तैयार हो रहा है। कई देशों में तो उसकी भी शुरुआत नहीं हो पाई है। 6G के लिए कंपनियों और सरकार को काफी ज्‍यादा मेहनत करनी होगी। रिपोर्ट के अनुसार मोबाइल टावरों को पूरी तरह से बदलना होगा और 6G इनबिल्ट एंटीना वाले नए स्‍मार्टफोन्‍स को मार्केट में उतारना होगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »