'5G फोन एयरप्लेन में खड़ी कर सकते हैं ये बड़ी समस्या'

फ्रांस के मुख्य एयरपोर्ट्स के पास रखे गए 5G बेस स्टेशन्स से निकलने वाली सिग्नल स्ट्रेंथ को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

'5G फोन एयरप्लेन में खड़ी कर सकते हैं ये बड़ी समस्या'

5G डिवाइस एयरप्लेन के कुछ उपकरणों में बाधा पैदा कर सकते हैं

ख़ास बातें
  • 5G फोन के हवाई जहाजों में इस्तेमाल को लेकर फ्रेंच एजेंसी ने चिंता जताई है
  • DGAC का कहना है कि 5जी डिवाइस फ्लाइट के उपकरणों में बाधा पैदा कर सकते हैं
  • ये उपकरण लैंडिंग के दौरान बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
विज्ञापन
5G स्मार्टफोन्स कथित तौर पर हवाई जहाजों के कुछ उपकरणों में समस्या पैदा कर सकते हैं। एक ताज़ा रिपोर्ट कहती है कि फ्रांसीसी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (DGAC) ने मंगलवार को एक चेतावनी जारी की है, जिसमें 5G स्मार्टफोन्स को उड़ान के दौरान बंद कर दिए जाने की सिफारिश की गई थी। सभी एयरलाइन्स को कहा गया कि उड़ान के दौरान 5G फोन या तो पूरी तरह से बंद कर दिए जाएं या "एयरप्लेन मोड" में डाल दिए जाएं। अधिकांश देशों में पहले से ही यह नियम लागू है कि उड़ान के दौरान मोबाइल फोन को बंद कर दिया जाए या एयरप्लेन मोड में रखा जाए, क्योंकि ऐसा हो सकता है कि मोबाइल टेलीकम्युनिकेशन्स नेटवर्क की पिछली पीढ़ी विमान के नेविगेशन और संचार उपकरणों में बाधा पैदा कर सकते हैं।

फ्रेंच एजेंसी Agence France-Presse के एक प्रवक्ता को DGAC के प्रवक्ता ने कहा है कि (अनुवादित) "फ्लाइट पर 5G डिवाइस के उपयोग से उन उपकरणों में बाधा आने का जोखिम है, जो ऊंचाई को मापने के लिए बनाए गए हैं।" उनका कहना है कि ये उपकरण लैंडिंग के दौरान बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डीजीएसी ने यह भी सिफारिश की है कि यदि किसी भी विमान के उपकरण को बाधित करने का मामला आता है, तो उड़ान चालक दल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (ATC) को तुरंत सूचित करे, ताकि एयरपोर्ट पर अधिकारियों को सचेत किया जा सके। DGAC ने यह भी कहा है कि उसने एयरपोर्ट पर 5G बेस स्टेशन्स की प्लेसमेंट के लिए कुछ शर्तें रखी हैं, ताकि फ्लाइट्स के लैंड होते समय किसी प्रकार का जोखिम न रहे।

इतना ही नहीं, फ्रांस के मुख्य एयरपोर्ट्स के पास रखे गए 5G बेस स्टेशन्स से निकलने वाली सिग्नल स्ट्रेंथ को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा रेडियो फ्रीक्वेंसी के लिए जिम्मेदार एजेंसी के सहयोग से सभी फ्रांसीसी हवाई अड्डों के आसपास 5G बेस स्टेशन्स की निगरानी भी जारी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 5G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »