• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • IPL 2021: MI vs RCB के बीच आज खेला जाएगा पहला IPl मैच, जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2021: MI vs RCB के बीच आज खेला जाएगा पहला IPl मैच, जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

14वें सीज़न में कुल 8 टीमें भारत के 6 अलग-अलग जगहों पर मैच खेलेंगी। आज का मैच चैन्नई में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते यह मैच दर्शकों के बिना ही खेले जाएंगे, लेकिन अब आईपीएल प्रेमियों के बाद मैच देखने के लिए केवल टीवी की विकल्प नहीं बचा है।

IPL 2021: MI vs RCB के बीच आज खेला जाएगा पहला IPl मैच, जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

कोरोना वायरस महामारी के कारण दर्शन स्टेडियम में नहीं देख पाएंगे मैच

ख़ास बातें
  • IPL 2021 मैच की शुरुआत आज 9 अप्रैल से हो रही है
  • पहला मैच Mumbai Indians व Royal Challengers Bangalore के बीच होगा
  • चैन्नई में आयोजित किया गया है पहला मैच
विज्ञापन
IPL 2021 (इंडियन प्रीमियर लीग) के 14वें सीज़न की शुरुआत आज शुक्रवार 9 अप्रैल से होने वाली है। 14वें सीजन का पहला मैच काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि यह Mumbai Indians और Royal Challengers Bangalore के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियन्स को आईपीएल का बादशाह माना जाता है, जो कि पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। वहीं, इसकी तुलना में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महज 10 मैचों पर ही फतह कर पाई है। 14वें सीज़न में कुल 8 टीमें भारत के 6 अलग-अलग जगहों पर मैच खेलेंगी। आज का मैच चैन्नई में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते यह मैच दर्शकों के बिना ही खेले जाएंगे, लेकिन अब आईपीएल प्रेमियों के बाद मैच देखने के लिए केवल टीवी की विकल्प नहीं बचा है। Disney+ Hotstar के साथ साझेदारी के बाद अब वह अपने स्मार्टफोन व स्मार्ट टीवी पर भी लाइव आईपीएल मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।
 

IPL live streaming online 2021: When and How to watch IPL online in India

जैसे कि हमने बताया IPL के 14वें सीज़न का पहला मैच चैन्नई में Mumbai Indians (MI) और Royal Challengers Bangalore (RCB) के बीच खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे होगी। मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports चैनल्स पर किया जाएगा, जैसे Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2, Star Sports 2 HD, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 1 Hindi HD, Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Kannada, Star Sports 1 Telugu, Star Sports 1 Bangla, Star Gold, Star Gold HD, Star Maa Movies, Asianet Plus, Star Suvarna Plus, Star Vijay Super आदि। इसके अलावा दर्शक अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मैच का लुफ्त उठा सकते हैं। BCCI ने इस साल भी देश में IPL 2021 के लाइवस्ट्रीम के लिए Disney+ Hotstar के साथ साझेदारी की है।

20-20 क्रिकेट लीग के 14वें सीज़न में कुल 8 टीमें भारत के 6 अलग-अलग जगहों पर मैच खेलेंगी। आज का मैच जहां चैन्नई में आयोजित किया गया है, वहीं मुंबई, अहमदाबाद, बैंगलोर, कोलकता और दिल्ली भी इस लिस्ट में शामिल है। गौरतलब है कि देश में फिर से बढ़ते Covid-19 के कहर को देखते हुए यह मैच बिना दर्शकों के ही खेले जाने वाले हैं। कई टेलीकॉम कंपनियों जियो (Jio), एयरटेल, VI (वोडाफोन आइडिया) भी आईपीएल के हिसाब से अच्छे डाटा प्लान ऑफर कर रही है।
 

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore team

Mumbai Indians: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जसप्रित बुमराह, जयंत यादव, क्रुण पोलार्ड, क्रुनाल पंड्या, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, क्रिस। लिन, मोहसिन खान, सौरभ तिवारी, ट्रेंट बाउल्ट, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, जेम्स नीशन, युधिवीर चरक, मार्को बानसेन, अर्जुन तेंदुलकर।

RCB: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल, हर्षल पटेल, डेनियल सैम्स, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम ज़म्पा, शाहबाज़ अहमद, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे, ग्लेन मैक्सवेल। सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डैन क्रिश्चियन, सुयेश प्रभुदेसाई, के.एस. भरत, फिन एलन।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »