Instagram पर लाइव वीडियो कैसे शेड्यूल करें

Instagram ने हाल ही में लाइवस्ट्रीम शेड्यूल करने की फीचर पेश की है। लाइव शेड्यूलिंग के नाम वाली यह फीचर आपको 90 दिनों पहले तक अपनी स्ट्रीम को पहले से शेड्यूल करने की सहूलियत देती है।

Instagram पर लाइव वीडियो कैसे शेड्यूल करें

यह फीचर विशेष रूप से इच्छुक क्रिएटर्स के लिए लोगों का ध्यान खींचने और इंगेज करने के लिए लॉन्च की गई है।

ख़ास बातें
  • इंस्टाग्राम Stories के माध्यम से लाइव वीडियो शुरू करने की फीचर देता है।
  • Schedule Live Video ऑप्शन के द्वारा 90 दिन पहले लाइव शेड्यूल हो सकता है।
  • Instagram ने हाल ही में लाइवस्ट्रीम शेड्यूल करने की फीचर पेश की है।
विज्ञापन
Instagram ने हाल ही में लाइवस्ट्रीम शेड्यूल करने की फीचर पेश की है। लाइव शेड्यूलिंग के नाम वाली यह फीचर आपको 90 दिनों पहले तक अपनी स्ट्रीम को पहले से शेड्यूल करने की सहूलियत देती है और फॉलोअर्स इसको ट्यून-इन करने के लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। इंस्टाग्राम Stories के माध्यम से लाइव वीडियो शुरू करने की फीचर देता है। यह सुविधा विशेष रूप से इच्छुक क्रिएटर्स के लिए लोगों का ध्यान खींचने और इंगेज करने के लिए काफी अच्छी है। इससे यूजर सीधे अपने फॉलोअर्स से जुड़ पाते हैं।

लाइव शेड्यूलिंग के साथ, क्रिएटर्स 90 दिन पहले से ही अपने इवेंट के लिए फॉलोअर्स के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर सकते हैं और उनको एक बड़ी अनाउंसमेंट, आने वाले प्रोग्राम या किसी लॉन्च के बारे में आगाह कर सकते हैं। फॉलोअर्स पोस्ट, डिस्क्रिप्शन और लाइव लिंक वाला एक प्रॉम्प्ट देख सकते हैं। लाइव शेड्यूलिंग के साथ, क्रिएटर्स काउंटडाउन स्टोरी और काफी कुछ पोस्ट कर सकते हैं।
 

How to schedule a live video on Instagram

कोई भी Instagram यूजर लाइव वीडियो शेड्यूल कर सकता है और यह सिर्फ क्रिएटर्स तक सीमित नहीं है। वैसे तो इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो शुरू करना आसान है, मगर अब फ्यूचर के लिए शेड्यूल करना भी एक आसान काम है। इंस्टाग्राम यूजर्स को लाइव वीडियो में दूसरे फॉलोअर्स जोड़ने की भी सुविधा देता है। Instagram पर लाइव वीडियो शेड्यूल करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  1. Instagram app को ओपन करें, कैमरा ओपन करने के लिए लेफ्ट की तरफ स्वाइप करें।
  2. कैमरा ओपन होने के बाद, निचले कोने से राइट स्वाइप करें और Live को सिलेक्ट करें।  
  3. Schedule नाम से एक ऑप्शन स्क्रीन की राइट साइड में दिखाई देगा। Schedule को सिलेक्ट करें और ‘Video Title' में अपने इवेंट का नाम डाल दें।
  4. Start Time पर क्लिक करें और आने वाले दिनों में जिस दिन इवेंट करना चाहते हैं उसके लिए एक डेट और टाइम सिलेक्ट कर लें। 
  5. अब Schedule Live Video पर क्लिक करें। 
  6. यूजर्स इस शेड्यूल किए गए लाइव को अपने फॉलोअर्स के साथ पोस्ट के रूप में शेयर भी कर सकते हैं। लाइव शुरू होने से पहले फॉलोअर्स के पास इसके लिए रिमाइंडर भी भेजा जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »