• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स

UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स

यूपीआई पर अंजान लोगों के साथ मोबाइल नंबर को साझा होने से रोका जा सकता है।

UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स

Photo Credit: Credit: Unsplash/Clay Banks

UPI डिजिटल पेमेंट का सबसे लोकप्रिय तरीका है।

ख़ास बातें
  • यूपीआई पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर अंजान लोगों के साथ शेयर होता है।
  • यूपीआई अकाउंट से अपना मोबाइल नंबर हटाया जा सकता है।
  • UPI अकाउंट से अपना मोबाइल नंबर हटाने की प्रक्रिया आसान है।
विज्ञापन

अगर आप दिन में 10 या 20 बार या उससे भी ज्यादा बार UPI पेमेंट करते करते हैं तो उतनी ही बार किसी अंजान व्यक्ति के साथ अपना मोबाइल नंबर साझा करते हैं। ऐसे में संभावना रहती है कि आपके नंबर का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। अब अगर आप चाहते हैं कि आपका मोबाइल नंबर किसी अंजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं हो और सुरक्षा पूरी तरह से बरकरार रहे तो यह बिलकुल मुमकिन है। जी हां आप कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपना मोबाइल नंबर अंजान लोगों के साथ साझा होने से रोक सकते हैं। आइए यूपीआई अकाउंट से अपना मोबाइल नंबर हटाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यूपीआई अकाउंट से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं:

Latest and Breaking News on NDTV

अपना मोबाइल नंबर अंजान लोगों के साथ शेयर होने से बचाने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में यूपीआई ऐप जैसे कि Google Pay ऐप पर जाना है।

Latest and Breaking News on NDTV

अपने स्मार्टफोन में गूगल पे ऐप खोलने के बाद आपको नीचे दाईं ओर प्रोफाइल आइकन नजर आएगा, जिस पर आपको टैप करना है।

Latest and Breaking News on NDTV

प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करने के बाद आपको बीच में बैंक अकाउंट का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।

Latest and Breaking News on NDTV

उसके बाद नया ऑप्शन खुल जाएगा और अब जो भी आपका प्राइमरी बैंक अकाउंट है उस पर आपको क्लिक करना है।

Latest and Breaking News on NDTV

अब आपको गूगल पे पर दूसरे नंबर पर नजर आ रहे मैनेज यूपीआई नंबर्स ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Latest and Breaking News on NDTV

अब आप यहां पर अपने मौजूदा मोबाइल नंबर को हटाकर कोई भी रेंडम नंबर दर्ज कर सकते हैं। आप जो भी नंबर दर्ज करेंगे वही आपकी यूपीआई आइडी बन जाएगी और उसी के जरिए ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। आपको बता दें कि आप इसी प्रकार PhonePe से भी अपना मोबाइल नंबर हटा कर कोई भी अन्य नंबर दर्ज कर सकते हैं। यह एक ऐसा तरीका है जिससे आप अपने मोबाइल नंबर को अंजान लोगों के साथ शेयर होने से बचा सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5x 5G को AnTuTu बेंचमार्क में मिला 10 लाख प्वाइंट्स से ज्यादा का स्कोर, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. WhatsApp में थीम, नए आइकन और एक्सक्लूसिव स्टिकर्स के लिए देने होंगे पैसे? जल्द आएगा Plus सब्सक्रिप्शन!
  3. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  6. Google पर डॉक्टर का नंबर खोजने से उड़ गए 18 लाख! साइबर फ्रॉड का नया तरीका
  7. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  9. 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
  10. A18 Pro चिप और 16 घंटे बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Apple का 'किफायती' MacBook Neo, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »