विंडोज और मैक पर वाई-फाई पासवर्ड कैसे करें सर्च

आप किसी भी मैक और विंडोज पर पिछले सभी कनेक्ट हुए वाई-फाई नेटवर्क के पासवर्ड कैसे खोज सकते हैं।

विंडोज और मैक पर वाई-फाई पासवर्ड कैसे करें सर्च

Photo Credit: Unsplash/Nubelson Fernandes

वाई-फाई का पासवर्ड सिस्टम पर आसानी से खोजा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • मैक और विंडोज पर कनेक्ट हुए वाई-फाई नेटवर्क के पासवर्ड खोज सकते हैं।
  • सभी स्टोर वाई-फाई पासवर्ड पाने में थोड़ा समय लग सकता है।
  • सेव किया गया हर पासवर्ड कीचेन एक्सेस में सेव होता है।
विज्ञापन

अगर आप वाई-फाई से डिसकनेक्ट हो जाएं और दोबारा कनेक्ट करना पड़े तो यह प्रक्रिया काफी बोझिल हो सकती है, क्योंकि आपको वो पासवर्ड दोबारा डालना पड़ सकता है , जिसका उपयोग आपने लंबे समय से नहीं किया होगा। अगर वाई-फाई से कनेक्शन हटा तो ऑनलाइन न होने की वजह से कोई काम नहीं हो पाता है। हालांकि, इसमें ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मैक या विंडोज डिवाइस पर आप अपने सेव किए गए वाई-फाई पासवर्ड को कुछ ही सेकंड में खोज सकते हैं। आपके पासवर्ड आपके कंप्यूटर में सेव है, इसके लिए किसी के साथ साझा करने की जरूरत नहीं है। आइए वाई-फाई पासवर्ड को दोबारा पाने का आसान तरीका जानते हैं।

Mac पर वाई-फाई पासवर्ड कैसे करें सर्च:


Mac पर आपके द्वारा दर्ज किया गया और सेव किया गया हर पासवर्ड कीचेन एक्सेस में सेव होता है, जो Mac के लिए पासवर्ड मैनेजमेंट सिस्टम है। इसमें वाई-फाई नेटवर्क पासवर्ड भी शामिल हैं। कीचेन एक्सेस ऐप खोलने के लिए सर्च फीचर का उपयोग करें और ये काम करें:

1. सबसे पहले बाएं साइडबार में वाई-फाई पर क्लिक करना है।
2. उसके बाद उस वाई-फाई नेटवर्क को खोजना है और चयन करना है, जिसका पासवर्ड आपको चाहिए।
3. फिर आपको छिपे हुए पासवर्ड को देखना है और कॉपी करना है।
4. या स्कैन करके किसी दूसरे डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए QR कोड पॉप-अप देखने के लिए शो पर क्लिक करना है।

विंडोज पर वाई-फाई पासवर्ड कैसे करें सर्च:

विंडोज पर आप जिस वाई-फाई नेटवर्क से वर्तमान में जुड़े हैं, उसका पासवर्ड खोजना आसान है, लेकिन सभी स्टोर वाई-फाई पासवर्ड पाने में थोड़ा समय लग सकता है, जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है। आप जिस वाई-फाई नेटवर्क से वर्तमान में विंडोज पर जुड़े हैं, उसका पासवर्ड कैसे खोजें:

1. सबसे पहले स्टार्ट बटन पर क्लिक करना है और फिर कंट्रोल पैनल पर जाना है, फिर नेटवर्क और इंटरनेट फिर नेटवर्क और शेयरिंग सेंटर (विंडोज 11) या सेटिंग्स पर जाना है, फिर नेटवर्क और इंटरनेट पर जाना है, उसके बाद स्टेटस  और नेटवर्क और शेयरिंग सेंटर (विंडोज़ 10) पर जाना है।
2. कनेक्शन के आगे ब्लू कलर में हाइलाइट किए गए अपने वाई-फाई नेटवर्क के नाम पर क्लिक करना है।
3. खुले हुए वाई-फाई स्टेटस पेज में वायरलेस प्रॉपर्टीज पर क्लिक करना है और फिर सिक्योरिटी टैब पर क्लिक करना है।
4. सबसे आखिर में अपने वाई-फाई नेटवर्क का पासवर्ड दिखाने के लिए शो कैरेक्टर के आगे दिए गए बॉक्स को चेक करना है।

विंडोज पर अपने सभी वाई-फाई नेटवर्क पासवर्ड कैसे करें सर्च:

1. अपने डेस्कटॉप पर टास्कबार में विंडोज आइकन पर राइट-क्लिक करना है।
2. विंडोज टर्मिनल (एडमिन) पर क्लिक करना है।
3. अपने द्वारा कनेक्ट किए गए सभी वाई-फाई नेटवर्क देखने के लिए अपने कीबोर्ड पर netsh wlan show profile टाइप करना है और एंटर प्रेस करना है।
4. जब आपको वह वाई-फाई नेटवर्क मिल जाए जिसका पासवर्ड आप चाहते हैं, तो netsh wlan show profile "(वाई-फाई नेटवर्क नेम)" key=clear टाइप करना है और फिर एंटर दबाना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tech Tips
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  10. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »