PF अकाउंट में ऑनलाइन कैसे जोड़े ई-नॉमिनी का नाम? ये रहा तरीका...

अब Employees Provident Fund Organisation (EPFO) ने कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों की भविष्य सुरक्षा को देखते हुए ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया की शुरुआत की है, जिसके तहत पीएफ सदस्य घर बैठे-बैठे ऑनलाइन माध्यम से पीएफ अकाउंट के लिए ई-नॉमिनी का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

PF अकाउंट में ऑनलाइन कैसे जोड़े ई-नॉमिनी का नाम? ये रहा तरीका...
ख़ास बातें
  • PF अकाउंट के लिए ई-नॉमिनी का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं
  • EPFO ने ट्विटर के जरिए दी ई-नॉमिनेशन की जानकारी
  • PF (प्रॉविडेंट फंड) यह एक तरह की सेविंग स्कीम है
विज्ञापन
ज्यादातर नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में से PF (प्रॉविडेंट फंड) कटता है, जो कि एक तरह की सेविंग स्कीम है जो सरकारी या फिर गैर सरकारी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को प्राप्त होती है। इस सेविंग के तहत प्राप्त राशि लोगों के भविष्य में काम आती हैं। हालांकि, पीएफ में आपको एक नॉमिनी चुनना होता है, जिसके तहत आपने न होने की स्थिति में आपकी जमा राशि उस नॉमिनी को प्राप्त होती है। वहीं, अब Employees Provident Fund Organisation (EPFO) ने कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों की भविष्य सुरक्षा को देखते हुए ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया की शुरुआत की है, जिसके तहत पीएफ सदस्य घर बैठे-बैठे ऑनलाइन माध्यम से पीएफ अकाउंट के लिए ई-नॉमिनी का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

EPFO ने ट्विटर के माध्यम से इस सुविधा का ऐलान करते हुए पोस्ट किया है, "सदस्यों को अपने परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए आज ही ई-नॉमिनेशन फाइल करना चाहिए। EPF/EPS नॉमिनेशन डिजिटल रूप से फाइल करने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें।" EPFO ने अपने ट्वीट के माध्यम से ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया का विवरण भी साझा किया है।
 
 

आइए जानते हैं PF में कैसे फाइल करें ऑनलाइन ई-नॉमिनेशन-

1. सबसे पहले EPFO वेबसाइट पर जाएं और फिर Services पर क्लिक करके For Employees पर क्लिक करें और फिर Member UAN/Online service पर जाएं।

2. इसके बाद अपने UAN आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन करें।

3. अब 'Manage Tab' पर क्लिक करके e-nomination पर जाएं।

4. इसके बाद आपको Provide details टैब में जाकर सभी जरूरी डिटेल्स भरकर सेव करनी होंगी।

5. अब फैमिली डिक्लेरेशन अपडेट के लिए आपको YES पर क्लिक करना होगा।

6. इसके बाद आपको Add Family Details पर क्लिक करना होगा, जिसमें आप नॉमिनी एड कर सकते हैं।  

7. अब आपको 'Nomination details' पर जाना होगा, जिसके बाद आपको फंड में से नॉमिनी के शेयर की कुल जानकारी देनी होगी।

8. अब 'Save EPF Nomination' पर क्लिक कर दें।

9. इसके बाद ओटीपी जनरेट करने के लिए ‘e-Sign' पर क्लिक करें, ताकि आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त हो सके।

10. प्राप्त OTP दर्ज करने के बाद ईपीएफओ ई-नामांकन रजिस्टर हो जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: EPFO
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »