• होम
  • टिप्स
  • फ़ीचर
  • Airtel पोस्टपेड प्लान के साथ अब Netflix का मजा! ऐसे करें सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट

Airtel पोस्टपेड प्लान के साथ अब Netflix का मजा! ऐसे करें सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट

दोनों ही प्लान्स के साथ एक साल का Amazon Prime Video सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

Airtel पोस्टपेड प्लान के साथ अब Netflix का मजा! ऐसे करें सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट

Netflix ने कहा है कि इसकी स्ट्रीमिंग सर्विसेज को अब एयरटेल के दो पोस्टपेड प्लान्स में लॉन्च किया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • एयरटेल के 1,199 रुपये और 1,599 रुपये के पोस्टपेड प्लान पर है ऑफर।
  • Airtel Thanks app या वेबसाइट पर जाकर आप प्लान को कर सकते हैं एक्टिवेट।
  • नेटफ्लिक्स की सीरीज और मूवीज का भी मिलेगा एक्सेस।
विज्ञापन
Netflix के मनोरंजन का मजा अब आप अपने एयरटेल पोस्टपेड फैमिली प्लान्स (Airtel Postpaid Family plans) के साथ भी ले सकते हैं। कंपनी ने घोषणा की है कि इसकी स्ट्रीमिंग सर्विसेज को अब एयरटेल के दो पोस्टपेड प्लान्स में लॉन्च किया जा रहा है। इसके माध्यम से नेटफ्लिक्स अपनी एक्सेस ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक बढ़ाने की कोशिश कर रही है। जिन कस्टमर्स ने अपने एयरटेल प्लान को पोस्टपेड में अपग्रेड किया है, वे नेटफ्लिक्स के बेसिक और स्टैंडर्ड सब्सक्रिप्शन्स में से चुन सकेंगे। इसके साथ नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज जैसे The Fame Game, Space Force, Squid Game, Money Heist, Inventing Anna आदि का भी एक्सेस दिया जाएगा। इसके अलावा मूवीज जैसे Don't Look Up, The Adam Project और 83 भी आप स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे। 

नेटफ्लिक्स ने घोषणा की है कि जिन कस्टमर्स ने एयरटेल के 1,199 रुपये और 1,599 रुपये के Airtel Postpaid Family plan को चुना है उन्हें कंपनी की स्ट्रीमिंग सर्विसेज का एक्सेस दिया जाएगा। इसमें जिन कस्टमर्स ने 1,199 रुपये का Airtel Infinity Family Plan 1199 लिया है उन्हें नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान (Netflix Basic Plan) का एक्सेस मिलेगा। इसके साथ में दो ऐड-ऑन पैकेज भी मिलेंगे जिनमें हर महीने 150 जीबी डाटा का बेनिफिट, और इसके साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस का बेनिफिट मिलेगा। इसी बीच, जिन कस्टमर्स ने Airtel Infinity Family Plan 1599, जिसकी कीमत 1,599 रुपये है, लिया है उन्हें नेटफ्लिक्स स्टैंडर्ड प्लान (Netflix Standard Plan) का एक्सेस दिया जाएगा। इसमें भी तीन फैमिली ऐड-ऑन मिलेंगे जिसमें प्रति महीने 250 जीबी डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और 100 एसएमएस दिए जाएंगे। दोनों ही प्लान्स के साथ एक साल का Amazon Prime Video सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। 

Airtel Postpaid Family plan में स्विच करने के बाद कस्टमर को अपना नेटफ्लिक्स एक्सेस क्लेम करना होगा, जो प्लान के साथ मिला है।  हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन को Airtel Postpaid Family plan के साथ कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 

How to activate Netflix on Airtel postpaid plans using Airtel Thanks app

Airtel की वेबसाइट पर जाएं, या Airtel Thanks app पर जाएं और Airtel Netflix बंडल प्लान में अपग्रेड कर लें। 
उसके बाद Airtel Thanks app को खोलें और Discover Thanks Benefit पेज पर जाएं। 
अब इंजॉय यॉर रिवार्ड सेक्शन में नेटफ्लिक्स सेक्शन तक स्क्रॉल डाउन करें। 
यहां Claim पर टैप करें, उसके बाद Proceed पर टैप करें और एक्टिवेशन को पूरा करने के लिए Netflix website पर विजिट करें। 
 

How to activate Netflix on Airtel postpaid plans via SMS

Airtel की website या Airtel Thanks app पर जाएं और Airtel Netflix बंडल प्लान में अपग्रेड कर लें।
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक्टिवेशन लिंक के साथ एक SMS भेजा जाएगा, उसे चेक करें। 
अब उस लिंक पर टैप करें और एक्टिवेशन को पूरा करने के लिए Netflix website पर विजिट करें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »