ITR जमा करने के बाद रिफंड स्टेटस इनकम टैक्स इंडिया की वेबसाइट पर मिल जाएगा।
Photo Credit: Unsplash/Christin Hume
ITR फाइलिंग समय रहते पूरी कर लें।
भारत सरकार ने इस वर्ष आम टैक्सपेयर्स के लिए आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2025 तय की है। अगर आपने अभी तक ITR फाइल नहीं किया है तो जल्द से जल्द कर सकते हैं। वहीं अपने ITR जमा कर दिया है और अब पैसे रिफंड आने का इंतजार कर रहे हैं और पता नहीं चल पा रहा है कि रिफंड कब तक आएगा? आपको बता दें कि इसकी पूरी जानकारी आपको इनकम टैक्स इंडिया की वेबसाइट पर मिल जाएगी, जिसमें प्रोसेस से लेकर रिफंड तक शामिल है। यहां हम आपको इस लेख के जरिए स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं कि कैसे अपना TDS रिफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले आपको इनकम टैक्स इंडिया की वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाना है।
स्टेप 2: इनकम टैक्स इंडिया की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको दाई ओर नजर आ रहे ऑप्शन के जरिए लॉगिन करना है।
स्टेप 3: रजिस्टर्ड यूजर्स Aadhaar, PAN या अन्य यूजर आईडी दर्ज करने के बाद अपना पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर सकते हैं। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तो पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
स्टेप 4: अब आपको ऊपर से दूसरे नंबर पर नजर आ रहे e-File ऑप्शन पर क्लिक करना है। उसके बाद नए ऑप्शन खुलेंगे, जिसमें सबसे पहले पर क्लिक नजर आने वाले Income Tax Returns पर क्लिक करना है।
स्टेप 5: Income Tax Returns पर क्लिक करने के बाद नए ऑप्शन खुलेंगे, जिसमें View Filed Returns पर क्लिक करना है।
स्टेप 6: View Filed Returns पर क्लिक करने के बाद आपको नवीनतम फाइल हुए टैक्स रिटर्न्स देखने को मिल जाएंगे।
स्टेप 7: यहां पर आपको ITR फाइल कब हुआ है, क्या कुछ वेरिफाई हुआ है या पेंडिंग है इसकी जानकारी से लेकर रिफंड का स्टेटस भी पता चल जाएगा। इसके अलावा आप यहां पर एक्नॉलेजमेंट फॉर्म भी डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि अपने PAN, Aadhaar और ओटीपी संबंधित जानकारी किसी के साथ भी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड या डिजिटल क्राइम से बचाव के लिए इन्हें ऑनलाइन भी नहीं दिखाना चाहिए। किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड या ऑनलाइन स्कैम का शक होने पर शिकायत कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक