Passport में घर बैठे बदले एड्रेस, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

पासपोर्ट धारक अपने घर पर ही पासपोर्ट में पता बदलवा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद पासपोर्ट धारकों को नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाकर आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2025 10:48 IST
ख़ास बातें
  • देश से बाहर की यात्रा के लिए पासपोर्ट अनिवार्य है।
  • पासपोर्ट में पता बदलवाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • पासपोर्ट धारक अपने घर पर ही पासपोर्ट में पता बदलवा सकते हैं।

देश से बाहर यात्रा के लिए पासपोर्ट जरूरी है।

Photo Credit: Pexels/Porapak Apichodilok

देश से बाहर की यात्रा के लिए पासपोर्ट अनिवार्य है। अगर आप एक शहर से दूसरे शहर में शिफ्ट हो गए हैं या फिर आपका दूसरे राज्य में चले गए हैं तो ऐसे में आपको अपने पासपोर्ट का पता बदलना उचित होगा। आज के समय में पासपोर्ट में पता बदलवाने के लिए आप ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। यानी कि आपको फिजिकल सेंटर पर जाकर आवेदन करने की जरूरत नहीं है। पासपोर्ट धारक अपने घर पर ही पासपोर्ट में पता बदलवा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद पासपोर्ट धारकों को नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाकर आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आइए पासपोर्ट में एड्रेस बदलने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Passport में ऐसे बदलें एड्रेस


सबसे पहले आपको आधिकारिक पासपोर्ट सर्विस पोर्टल पर जाना होगा और लॉग इन करना होगा। अगर आपका अकाउंट नहीं है तो न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।

कैसे करें रजिस्टर्ड


आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी है और अपने नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस का चयन करना है। उसके बाद कैप्चा दर्ज करना है और रजिस्टर बटन पर क्लिक करना है। आप अपनी रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी से पासपोर्ट सर्विस पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।

आगे की प्रक्रिया

  • लॉगिन करने के बाद आपको सबसे पहले सर्विसेज में जाना है।
  • सर्विसेज में जाने के बाद एप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट और री-इश्यू ऑफ पासपोर्ट का चयन करना है।
  • उसके बाद आपको पासपोर्ट नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना है।
  • फिर आपको पासपोर्ट ऑफिस का चयन करना है।
  • अब आपको री-इश्यू ऑफ पासपोर्ट पर टिक करना है।
  • उसके बाद आपको चेंज इन एग्जिटिंग पर्सनल पर्टिकुलर विकल्प पर टिक करना है।
  • फिर आपको क्या बदलाव करना है, उसमें एड्रेस पर टिक करना है।
  • फिर आवेदन का प्रकार जैसे तत्काल और नॉर्मल में से चयन करना है। 36 पेज या 60 पेज की बुकलेट में से किसी एक का चयन करना है।
  • उसके बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको स्क्रीन पर मांगी गई सभी जानकारी जैसे कि नाम, जन्मतिथि, एड्रेस आदी दर्ज करनी है।
  • सबसे आखिर में सभी दर्ज की गई जानकारी को चेक करने के बाद सबमिट करना है।
  • फिर पे एंड शेड्यूल अपॉइंटमेंट लिंक पर क्लिक करके रीइश्यू फीस का भुगतान करना है और अपना अपॉइंटमेंट शेड्यूल करना है।
  • अब ऑनलाइन पेमेंट के लिए इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन पेमेंट के लिए चालान पेमेंट ऑप्शन का चयन कर सकते हैं।

अब नेक्स्ट बटन पर क्लिक करने के बाद अपनी PSK लोकेशन का चयन करना है और आवेदन रसीद प्रिंट करनी है।
आपको अपॉइंटमेंट के दिन अपना पासपोर्ट, स्व-सत्यापित कॉपी, आवेदन रसीद, पते का प्रमाण और पासपोर्ट साइज फोटो भी लानी होंगी। सेंटर पर बायोमेट्रिक्स रिकॉर्ड होंगे और डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा। आवेदन रसीद मिलने के बाद अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र या रीजनल पासपोर्ट ऑफिस में जाना होगा। आवेदन रसीद और फोन पर मिले मैसेज के साथ जरूरी दस्तावेजों को लेकर जाना जरूरी है, जिसके बाद पासपोर्ट में पता बदलने की प्रक्रिया होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.