लैपटॉप को सीधे गोद में रख कर न करें उपयोग, हो सकते हैं ये 5 नुकसान

लैपटॉप ने हमारे काम करने, पढ़ाई करने और एक दूसरे से जुड़े रहने के साथ गेमिंग से लेकर एंटरटेनमेंट के के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 नवंबर 2025 08:09 IST
ख़ास बातें
  • लैपटॉप को अपनी गोद में रखकर उपयोग करने से हल्की जलन हो सकती है।
  • लैपटॉप डिस्प्ले से ब्लू लाइट मेलाटोनिन प्रोडक्शन में बाधा डाल सकती है।
  • लैपटॉप को गोद में रखकर लंबे समय तक उपयोग करने पर पोस्चर बिगड़ जाता है।

लैपटॉप का सही उपयोग कैसे करना चाहिए।

Photo Credit: Pexels/SHVETS production

लैपटॉप ने हमारे काम करने, पढ़ाई करने और एक दूसरे से जुड़े रहने के साथ गेमिंग से लेकर एंटरटेनमेंट के के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। डेस्कटॉप के मुकाबले में लैपटॉप काफी ज्यादा फ्लैक्सिबिलिटी प्रदान करते हैं। मगर आप लैपटॉप को कैसे इस्तेमाल करते हैं इससे बहुत ज्यादा असर आपकी हेल्थ पर पड़ सकता है। अगर आप लंबे समय तक लैपटॉप को अपनी गोद में रखकर उपयोग करते हैं तो इससे निकलने वाली हीट और इलेक्ट्रॉमैग्नेटिक फ्रीक्वेंसी (EMF) रेडिएशन आपकी हेल्थ पर गहरा असर डाल सकती है। आपको तुरंत ये प्रभाव नजर नहीं आएंगे, लेकिन धीरे-धीरे इससे आपका पोस्चर, स्किन, नींद और प्रजनन अंगों को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में आपको लैपटॉप का उपयोग करते हुए थोड़ी दूरी बनाए रखा उचित है।

लैपटॉप को सीधे गोद में रख कर उपयोग करने से होने वाले नुकसान

Advertisement

पोस्चर का खराब होना

अगर लैपटॉप को गोद में रखकर लंबे समय तक उपयोग किया जाता है तो इससे पोस्चर बिगड़ जाता है। अधिकतर टाइप करते या स्क्रीन देखते हुए झुककर बैठते हैं, जिससे गर्दन, कंधों और रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त प्रेशर पड़ता है। समय के साथ इससे अकड़न और पीठ दर्द की दिक्कतें भी हो सकती हैं। जब स्क्रीन को बहुत नीचे रखा जाता है जो कि गोद में रखने पर होता है तो गर्दन आगे की ओर एक तीखे कोण पर झुक जाती है। इससे मांसपेशियों में थकान और तनाव बढ़ जाता है। बचाव के लिए लैपटॉप को डेस्क पर रखकर उपयोग करना उचित है। इसके अलावा अलग से कीबोर्ड लगाकर स्क्रीन को ऊपर रखकर उपयोग करने से पोस्चर में सुधार हो सकता है।

प्रजनन अंगों को नुकसान

Advertisement

अगर आपको लैपटॉप को गोद में रख कर उपयोग करना आरामदायक लगता है तो इससे आपके आपके प्रजनन तंत्र को नुकसान हो सकता है। लैपटॉप से निकलने वाली हीट और EMF रेडिएशन से सीधे असर होता है। स्टडी से पता चला है कि वायरलेस कनेक्टेड लैपटॉप लो-लेवल माइक्रोवेव रेडिएशन पैदा करते हैं जो पुरुषों में शुक्राणुओं के हेल्थ और डीएनए संरचना को प्रभावित कर सकते हैं। फर्टिलिटी एंड स्टरिलिटी मैगजीन में पब्लिश एक स्टडी में कहा गया कि वाई-फाई रेडिएशन शुक्राणुओं की गतिशीलता को कम कर देता है और सैंपल में DNA नुकसान को बढ़ाता है। ऐसे में लैपटॉप को स्किन से दूर रखकर उपयोग करना ज्यादा सेफ रहता है।

स्किन को नुकसान

लंबे समय तक लैपटॉप को अपनी गोद में रखकर उपयोग करने से हल्की जलन और हीट से संबंधित स्थिति जैसे कि एरिथेमा एब इग्ने (टोस्टेड स्किन सिंड्रोम) हो सकता है। इससे जांघों पर लाल निशान या धब्बे आ जाते हैं। यह लैपटॉप की निचली सतह से निकलने वाली हीट से होता है। लंबे समय तक लैपटॉप को सीधे स्किन के संपर्क में रखने से नुकसान होते हैं। ऐसे में कूलिंग पैड, लैपटॉप स्टैंड या डेस्क का इस्तेमाल करने से हीट से बचाव और आपकी स्किन को नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है।

Advertisement

कैंसर का खतरा बढ़ने की संभावना

अगर आप सीधे स्किन के संपर्क में लैपटॉप का उपयोग करते हैं तो इससे हीट जमा हो सकती है जो कि स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचा सकती है। लगातार हीट और रेडिएशन के संपर्क में रहने से स्किन में सूजन या रंग खराब हो सकता है, जिसे कभी-कभी टोस्टेड स्किन सिंड्रोम कहा जाता है। लंबे समय में यह स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचा सकता है और स्थितियां गंभीर हो सकती हैं। लैपटॉप को गोद में रखने पर प्रजनन अंगों पर असर हो सकता है। ऐसे में चिंता बढ़ रही है कि लंबे समय तक रेडिएशन और हीट के संपर्क में रहने से कुछ कैंसर जैसे कि अंडकोष या अंडाशय को प्रभावित करने वाले कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में लैपटॉप को खुद से दूर रखकर उपयोग करना ज्यादा सुरक्षित रहता है।

नींद प्रभावित होना

Advertisement

लैपटॉप डिस्प्ले से निकलने वाली ब्लू लाइट मेलाटोनिन प्रोडक्शन में रुकावट डालती है। यह हार्मोन आपके स्लीप साइकल को कंट्रोल करने में मदद करता है। मेलाटोनिन के लेवल में कमी से नींद आने में मुश्किल होती है और स्लीप की क्वालिटी कम हो सकती है, जिससे आप अगले दिन थका हुआ महसूस कर सकते हैं। इससे ध्यान में कमी भी देख सकते हैं। अच्छी नींद के लिए सोने से कम से 1-2 घंटे पहले लैपटॉप का उपयोग बंद कर देना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.