• होम
  • टिप्स
  • फ़ीचर
  • Delhi Weekend Curfew Pass: वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जाना है बाहर? यूं करें कर्फ्यू ई पास अप्लाई...

Delhi Weekend Curfew Pass: वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जाना है बाहर? यूं करें कर्फ्यू ई-पास अप्लाई...

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वीकेंड कर्फ्यू के दौरान आप कैसे E-pass के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ई-पास अप्लाई करने के लिए आपको क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स आदि चाहिए होंगे यह जानकारी भी आपको इस लेख में विस्तार से प्राप्त होगी।

Delhi Weekend Curfew Pass: वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जाना है बाहर? यूं करें कर्फ्यू ई-पास अप्लाई...
ख़ास बातें
  • वीकेंड कर्फ्यू के दौरान केवल जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को मिलेगा ई-पास
  • सोमवार 19 अप्रैल तक ज़ारी रहेगा वीकेंड कर्फ्यू
  • 16 अप्रैल शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू हो जाएगी वीकेंड कर्फ्यू
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी ने एक बार फिर से विकराल रूप धारण कर लिया है। भारतभर में तेज़ी से Covid-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिस पर लगाम लगाने के लिए पहले दिल्ली सरकार ने नाइट कर्फ्यू और अब वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया है। वीकेंड कर्फ्यू की शुरुआत आज 16 अप्रैल शुक्रवार रात 10 बजे से होने वाली है, जो कि सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। कर्फ्यू के दौरान किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की इज़ाजत नहीं है। हालांकि,  वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवा से जुड़े लोगों इससे छूट मिलेगी, वह ई-पास दिखाकर कर्फ्यू के दौरान भी बाहर ट्रेवल कर सकते हैं। इनके अलावा, जो लोग जरूरी यात्रा कर रहे हैं, या फिर जिन्हें आपात स्थित में डॉक्टर व अस्पताल जाने की जरूरत पड़ेगी उन्हें भी ई-पास के माध्यम से कर्फ्यू में ट्रेवलिंग करने की अनुमति दी जाएगी।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वीकेंड कर्फ्यू के दौरान आप कैसे E-pass के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ई-पास अप्लाई करने के लिए आपको क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स आदि चाहिए होंगे यह जानकारी भी आपको इस लेख में विस्तार से प्राप्त होगी।
 

How to apply for e-pass to travel during Weekend curfew in Delhi

- सबसे पहले आपको दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.delhipolice.nic.in पर जाना होगा।

- इसके बाद 'movement pass' टैब पर क्लिक करें।

- अब अपना अकाउंट बनाकर लॉग-इन करें। लॉग-इन के लिए आपको अपना यूज़रनेम व पासवर्ड डालना होगा।

- अब स्क्रीन पर नज़र आने वाली एप्लिकेशन को भरें।

- इसके बाद आपको अपनी फोटो और प्रमाण पत्र यहां अपलोड करना होगा, जो कि आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड आदि हो सकता है।

- फोटो व डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद ऐप्लिकेशन को सबमिट करें।

- जैसे ही आपका पास अप्रूव हो जाएगा, वैसे ही आपको एसएमएस के जरिए जानकारी दे दी जाएगी।

- पास डाउनलोड करने के लिए आपको दोबारा लॉग-इन करना होगा। जिसके बाद आप पास डाउनलोड कर सकते है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , weekend Curfew
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »