Mobile हैक होने पर क्या हैकर आपकी स्क्रीन का देख सकता है? जानें

इंटरनेट से कनेक्ट होने के चलते साइबर क्रिमिनल फोन को हैक कर सकते हैं और स्क्रीन पर कब्जा पा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 नवंबर 2025 09:23 IST
ख़ास बातें
  • हैकर ईमेल या फेक वेबसाइट के जरिए खतरनाक लिंक पर क्लिक करवा सकते हैं।
  • हैकर के पास फिजिकल एक्सेस है तो फोन में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर सकता है।
  • हैकर यूजर्स के फोन में डिवाइस तक जबरन एक्सेस पा सकते हैं।

फोन के हैक होने पर कई संकेत नजर आ सकते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Nathan Dumlao

टेक्नोलॉजी के इस दौरान में फोन और डिवाइस हमेशा इंटरनेट से जुड़ रहते हैं, जिसकी बदौलत सोशल मीडिया उपयोग, वीडियो स्ट्रीमिंग, लाइव गेमिंग, डिजिटल पेमेंट से लेकर कई टास्क किए जाते हैं। इन सुविधाओं के साथ साइबर अटैक और साइबर क्राइम का खतरा भी रहता है। इंटरनेट से कनेक्ट होने के चलते साइबर क्रिमिनल फोन को हैक कर सकते हैं और स्क्रीन पर कब्जा पा सकते हैं। अब लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या हैकर मैलवेयर, फिशिंग अटैक या खामियों का फायदा उठाकर आपके फोन से छेड़छाड़ कर सकते हैं। तो इस जबाव है हां, हैकर्स आपके फोन की स्क्रीन को देख सकते हैं। एक बार एक्सेस मिलने के बाद हैकर आपके फोन की स्क्रीन को मिरर कर सकते हैं या रिमोट एक्सेस ट्रोजन (RAT) जैसे दूसरे टूल्स का उपयोग करके आपकी एक्टिविटी को देख सकते हैं, स्क्रीनशॉट ले सकते हैं और फोन पर कंट्रोल भी कर सकते हैं। आइए इसके संकेत क्या हैं और कैसे बचाव करें इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

फोन की स्क्रीन पर हैकर कैसे पा सकते हैं कब्जा

मैलवेयर: स्पाइवेयर या RAT जैसे खराब सॉफ्टवेयर यूजर्स की जानकारी के बिना ही उनके डिवाइस पर इंस्टॉल किए जा सकते हैं। इस प्रकार के सॉफ्टवेयर यूजर्स की स्क्रीन एक्टिविटी को कैप्चर कर सकते हैं, उनके कीस्ट्रोक्स रिकॉर्ड कर सकते हैं और हैकर को रिमोट कंट्रोल दे सकते हैं।

फिशिंग: हैकर यूजर्स को ईमेल या फेक वेबसाइट के जरिए खतरनाक लिंक पर क्लिक करने या खराब फाइल डाउनलोड करवा सकते हैं। हैकर यूजर्स को अपनी स्क्रीन खुद से शेयर करने या असली दिखने वाले सॉफ्टवेयर तक एक्सेस देने के लिए भी फंसा सकते हैं।

खामियों का फायदा: हैकर यूजर्स के ऑपरेटिंग सिस्टम, ऐप्स या नेटवर्क प्रोटोकॉल में सिक्योरिटी खामियों का फायदा उठाकर डिवाइस तक जबरन एक्सेस पा सकते हैं।

फिजिकल एक्सेस: अगर किसी हैकर के पास आपके फोन का फिजिकल एक्सेस आ सकता है तो वो सीधे खतरनाक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर सकता है।

स्क्रीन से छेड़छाड़ के संकेत

अगर आपके फोन की स्क्रीन से छेड़छाड़ हुई तो कई असामान्य गतिविधि जैसे कि माउस अपने आप हिल सकते हैं या बिना आपके इनपुट के ऐप्स खुल सकते हैं। हैक होने पर डेटा उपयोग में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। फोन की बैटरी सामान्य से ज्यादा तेजी से खत्म हो सकती है। आपको फोन में अगर कोई अंजान पॉप-अप या एरर मैसेज नजर आए तो भी यह डिवाइस के हैक होने के संकेत हैं।
 

कैसे करें बचाव

  • आपको फोन पर किसी अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।
  • किसी अंजान सोर्स से कोई फाइल या ऐप डाउनलोड नहीं करनी चाहिए।
  • फोन को हमेशा सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी पैच से अपडेट रखना चाहिए।
  • डिवाइस में भरोसेमंद एंटीवायरस और एंटी मैलवेयर प्रोग्राम डाउनलोड रखने चाहिए।
  • हमेशा मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना चाहिए और टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करना चाहिए।
  • पब्लिक और फ्री वाई-फाई का उपयोग करने से बचना चाहिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  4. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  3. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  4. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  5. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  6. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  7. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  10. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.