Home Theater

Home Theater - ख़बरें

  • 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
    boAt ने भारत में नया CineHead F1 Pro Smart Projector लॉन्च किया है। इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत 32,999 रुपये रखी गई है। प्रोजेक्टर में 1920x1080 पिक्सल का Full HD नेटिव रिजॉल्यूशन दिया गया है और यह 4K इनपुट सपोर्ट करता है। इसमें 500 ANSI Lumens ब्राइटनेस और 40 से 120 इंच तक प्रोजेक्शन साइज मिलता है। डिवाइस Official Google TV 5.0 पर चलता है और MediaTek प्रोसेसर के साथ 2GB RAM व 32GB स्टोरेज से लैस है। ऑडियो के लिए 10W Dolby Audio स्पीकर दिया गया है। इसमें Auto Focus, Auto Keystone Correction और Intelligent Obstacle Avoidance जैसे फीचर्स भी हैं।
  • 1030W पावर और Dolby Atmos के साथ Zebronics ने लॉन्च किया ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार
    Zebronics ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार लॉन्च किया है। यह 5.1.2 चैनल कॉन्फिगरेशन और 1030W RMS आउटपुट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Dolby Atmos और DTS X सपोर्ट मिलता है, जिससे मल्टी-डायमेंशनल ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है। साउंडबार में वायरलेस सबवूफर और रियर सैटेलाइट स्पीकर्स भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3, HDMI eARC, USB और AUX जैसे ऑप्शन मिलते हैं। इसकी कीमत 29,999 रुपये रखी गई है और यह Amazon व Flipkart पर उपलब्ध है।
  • 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
    Portronics ने भारत में Beem 570 स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस 1080p फुल HD रिजॉल्यूशन, 10000 लुमेंस ब्राइटनेस और 120 इंच तक स्क्रीन साइज का सपोर्ट देता है। इसमें Android 13 बेस्ड Whale TV OS मिलता है, जिसमें Netflix, YouTube और Prime Video जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल हैं। प्रोजेक्टर में ऑटोफोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.4, HDMI और स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
  • बड़े पर्दे पर पहुंचा Samsung, लॉन्च की 14 मीटर Onyx Cinema LED स्क्रीन
    Samsung ने CinemaCon 2026 में अपने Onyx सिनेमा LED लाइनअप के लिए नया 14 मीटर स्क्रीन साइज लॉन्च किया है। यह प्रीमियम बड़े थिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है और बेहतर स्पेस उपयोग के साथ ज्यादा इमर्सिव एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक, इस स्क्रीन को 20 मीटर तक बढ़ाया जा सकता है और इसमें 4K, 120Hz, HDR और 300 निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह DCI-सर्टिफाइड डिस्प्ले है जो अलग-अलग कंटेंट फॉर्मेट्स को सपोर्ट करता है और Dolby जैसे मीडिया सर्वर्स के साथ कंपैटिबल है।
  • Sony ने भारत में लॉन्च किया SA-D40M2 होम थिएटर सिस्टम, जानें कीमत और फीचर्स
    Sony ने अपने नए Sony SA-D40M2 होम थिएटर सिस्टम को पेश किया है। होम थिएटर लिविंग रूम में पावरफुल और शानदार साउंड प्रदान करता है। SA-D40M2 की कीमत 9,990 रुपये है। होम थिएटर Sony सेंटर्स, ऑथोराइज्ड डीलर्स, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर के साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर उपलब्ध है। SA-D40M2 में 4 सैटेलाइट स्पीकर और एक सबवूफर के साथ एक कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है।
  • घर में मिलेगा सिनेमा वाला फील, मात्र 3 हजार से सस्ते में Flipkart दे रहा प्रोजेक्टर, लिमिटेड है ऑफर
    ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर कम दामों में प्रोजेक्टर मिल रहे हैं, जिससे आप अपने घर पर ही सिनेमा वाली फीलिंग ले सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »