Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A साउंडबार भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A दोनों ही साउंडबार की कीमत 20,490 रुपये है। हालांकि, Amazon पर फिलहाल Yamaha SR-C20A साउंडबार 18,190 रुपये के साथ उपलब्ध है, जबकि Yamaha SR-B20A को 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A साउंडबार भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A साउंडबार को मोबाइल ऐप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Yamaha SR-C20A और SR-B20A खरीद के लिए Amazon पर है उपलब्ध
  • Yamaha SR-B20A में मौजूद है 120W साउंड आउटपुट
  • यामाहा एसआर सी20ए 100 वॉट साउंड आउटपुट के साथ आता है
विज्ञापन
Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A साउंडबार मॉडल्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Yamaha SR-C20A एक कॉम्पैक्ट विकल्प है, जो कि 100 वॉट साउंड आउटपुट डिलीवर करता है, जबकि SR-B20A इससे थोड़ा पावरफुल है जो कि 120 वॉट साउंट आउटपुट डिलीवर करता है। दोनों ही मॉडल्स HDMI out पोर्ट के साथ आते हैं, जिसके साथ TV ARC सपोर्ट भी मौजूद है। यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और चार सरराउंड साउंड मोड्स के साथ आते हैं। Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A साउंडबार को मोबाइल ऐप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है।
 

Yamaha SR-C20A, Yamaha SR-B20A: Price in India

Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A दोनों ही साउंडबार की कीमत 20,490 रुपये है। हालांकि, Amazon पर फिलहाल Yamaha SR-C20A साउंडबार 18,190 रुपये के साथ उपलब्ध है, जबकि Yamaha SR-B20A को 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
 

Yamaha SR-C20A, Yamaha SR-B20A: Specifications, features

Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A यह दोनों ही 2.1 चैनल सेटअप के साथ आते हैं। SR-C20A में बाएं और दाएं चैनल के लिए 20 वॉट स्पीकर्स दिए हैं, जिसके साथ 60 वॉट बिल्ट-इन सबवूफर मौजूद है जो कि 100 वॉट साउंड आउटपुट डिलीवर करते हैं। SR-B20A में बाएं और दाएं चैनल के लिए 30 वॉट स्पीकर्स दिए हैं, जिसके साथ 60 वॉट बिल्ट-इन सबवूफर मौजूद है जो कि 120 वॉट साउंड आउटपुट डिलीवर करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए दोनों ही साउंडबार एचडीएमआई आउटपुट पोर्ट व TV ARC सपोर्ट के साथ आते हैं। इनमें दो में दो दो डिज़िटल ऑप्टटिकल पोर्ट मौजूद है, लेकिन इनमें से कोई भी 4K को सपोर्ट नहीं करता। वहीं, दूसरी ओर Yamaha SR-B20A में सबवूफर आउटपुट पोर्ट को फीचर किया गया है, लेकिन SR-C20A में ऐसा नहीं है।

साउंड क्वालिटी की बात करें, तो Yamaha SR-C20A डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है, जबकि SR-B20A में DTS Virtual:X सपोर्ट मौजूद है जो कि 3D सरराउंड साउंड एक्सपीरियंस डिलीवर करता है। दोनों ही साउंडबार में स्टीरियो, स्टैंडर्ड, मूवी और गेम सरराउंड साउंड मोड्स और क्लियर वॉयस फंक्शन दिए गए हैं, जो कि ऑटोमैटिकली ह्यूमन वॉयस की वॉल्यूम को बढ़ा देता है। SBC और AAC कोडेक सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ वी5 का सपोर्ट दोनों ही साउंडबार में मौजूद है। दोनों ही मॉड्लस में डॉल्बी डिज़िटल ऑडियो फोर्मेट के साथ-साथ Dolby Pro Logic II सपोर्ट दिया गया है। Yamaha SR-B20A में DTS डिज़िटल सरराउंड सपोर्ट दिया गया है। साउंडबार में फिजिकल रिमोट कंट्रोल दिया गया है, जिसे Sound Bar Controller app के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है।

Yamaha SR-C20A के डायमेंशन की बात करें, तो 600x64x94mm और भार 1.8 किलोग्राम। Yamaha SR-B20A का डायमेंशन 910x53x131mm  और भार 3.2 किलोग्राम है। दोनों में ही वॉल माउंटिंग सपोर्ट दिया गया है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
Speaker TypeSoundbar
Featuresब्लूटूथ
ColourBlack
ConnectionWired
Configuration2.1 (3 Channel)
Power Output120W
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
Speaker TypeSoundbar
Featuresब्लूटूथ
ColourBlack
ConnectionWired
Configuration2.1 (3 Channel)
Power Output100W
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  3. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  4. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  5. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  6. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  8. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  9. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »