Xiaomi की नई Mi TV Series 5 में होगा इस चिपसेट का इस्तेमाल

Mi TV Series 5: Xiaomi ने स्मार्ट टीवी के आधिकारिक लॉन्च से पहले इस बात का खुलासा कर दिया है कि मी टीवी सीरीज़ 5 में आखिर किस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा।

Xiaomi की नई Mi TV Series 5 में होगा इस चिपसेट का इस्तेमाल

Mi TV Series 5: Xiaomi की नई मी टीवी सीरीज़ 5 में होगा इस चिपसेट का इस्तेमाल

ख़ास बातें
  • शाओमी वॉच में अलग से मिलेगा ऐप स्टोर
  • Mi TV Series 5 में होगा MEMC टेक्नोलॉजी का सपोर्ट
  • Xiaomi Watch कंपनी की पहली स्मार्टवॉच होगी
विज्ञापन
Mi TV Series 5: Xiaomi ने स्मार्ट टीवी के आधिकारिक लॉन्च से पहले इस बात का खुलासा कर दिया है कि मी टीवी सीरीज़ 5 में एमलॉजिक टी972 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि आगामी Mi TV Series 5 के सभी मॉडल टी972 चिपसेट के साथ आएंगे या फिर चुनिंदा मॉडल में ही इस प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। शाओमी के अनुसार, एमलॉजिक टी972 प्रोसेसर 12 एनएम प्रोसेस पर बना है। इसके अलावा Mijia ने भी Xiaomi Watch के कुछ टीज़र को शेयर किया है। 5 नवंबर को मी टीवी सीरीज़ 5 और Mi CC9 Pro के साथ Mi Watch उर्फ Xiaomi Watch से पर्दा उठाया जाएगा।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर मी टीवी टीम ने लेटेस्ट टीज़र जारी किया है। लेटेस्ट टीज़र के अनुसार, मी टीवी 5 सीरीज़ में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। जैसा कि आपको बताया सीरीज़ 5 में एमलॉजिक टी972 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा जो 12 एनएम प्रोसेस पर बना है।
 
i1ufoob

Mi TV Series 5: मी टीवी सीरीज 5 में मिलेगा एचडीआर10+ सपोर्ट
Photo Credit: Weibo/ Xiaomi

यह पिछले जेनरेशन प्रोसेसर की तुलना में 63 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। इतना ही नहीं, चिपसेट 8K वीडियो प्लेबैक भी सपोर्ट करता है। एक अन्य टीज़र में, Xiaomi ने इस बात की भी जानकारी दी है कि Mi TV Series 5 में स्मूथ मोशन के लिए MEMC (मोशन एस्टिमेशन एंड मोशन कंपनसेशन) टेक्नोलॉजी है।
 
ik4q2m9k

Photo Credit: Weibo/ Xiaomi

शाओमी द्वारा जारी एक टीज़र में आगामी मी टीवी सीरीज़ 5 की झलक भी देखने को मिली है, साथ ही इस बात का पता चला है कि यह एचडीआर10+ सपोर्ट के साथ आएगा। अब बात Xiaomi Watch की। मीजिया ने Mi Watch के कुछ नए टीज़र को पब्लिश किया है।

इसके अलावा कंपनी ने स्मार्टवॉच में ऐप स्टोर भी दिया है। शाओमी का कहना है कि यूज़र्स बिना स्मार्टफोन के भी स्मार्टवॉच में ऐप को सीधे इंस्टॉल कर सकेंगे। पिछले टीज़र के अनुसार, शाओमी वॉच में eSIM के माध्यम से सेल्युलर कनेक्टिविटी शामिल होगी और यह वाई-फाई सपोर्ट, जीपीएस, एनएफसी, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 3100 प्रोसेसर शामिल होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mi TV Series 5, Mi Watch, Xiaomi Watch, Xiaomi

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »