शाओमी मी टीवी4 स्मार्ट टीवी की दूसरी सेल आज, यहां से खरीदें

शाओमी का चर्चित 'मी टीवी 4' स्मार्ट टीवी एक बार फिर मंगलवार को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फ्लैश सेल के इस दूसरे राउंड में नए ग्राहकों के साथ-साथ उन खरीदारों के लिए भी मौका है, जो 22 फरवरी को पहली सेल में स्मार्ट टीवी खरीदने से चूक गए थे।

शाओमी मी टीवी4 स्मार्ट टीवी की दूसरी सेल आज, यहां से खरीदें
ख़ास बातें
  • शाओमी का चर्चित 'मी टीवी 4' स्मार्ट टीवी आज फिर बिक्री के लिए उपलब्ध
  • पहली सेल में खरीदने से चूके ग्राहकों के लिए आज दोपहर 12 बजे एक और मौका
  • मी टीवी4 की भारत में कीमत 39,999 रुपये है
विज्ञापन
शाओमी का चर्चित 'मी टीवी 4' स्मार्ट टीवी एक बार फिर मंगलवार को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फ्लैश सेल के इस दूसरे राउंड में नए ग्राहकों के साथ-साथ उन खरीदारों के लिए भी मौका है, जो 22 फरवरी को पहली सेल में स्मार्ट टीवी खरीदने से चूक गए थे। स्मार्ट टीवी, मी.कॉम, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मी होम ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। शाओमी का यह स्मार्ट टीवी पहली सेल में महज़ 10 सेकंड के भीतर आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। चीनी ब्रांड का भारत में यह पहला स्मार्ट टीवी है। हालांकि, कंपनी ने यह सार्वजनिक नहीं किया था कि पहली सेल में कितने यूनिट उपलब्ध करवाए गए थे।
 

मीटी4 की भारत में कीमत व लॉन्च ऑफर

मी टीवी4 की भारत में कीमत 39,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो शाओमी का स्मार्ट टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को सोनी लिव और हंगामा प्ले (619 रुपये कीमत वाले) का सब्सक्रिप्शन, 299 रुपये कीमत वाली मी आईआर केबल और (1,099 रुपये कीमत वाले) ऑन-साइट इंस्टालेशन की सुविधा मुफ्त में पाएंगे। साथ ही बता दें कि 11 बटन वाला एक रिमोट भी यूज़र को मिलेगा, जिससे (आई आर केबल की मदद से) सेट-टॉप बॉक्स को नियंत्रित किया जा सकता है। यह टीवी पिछले साल से चीन में बिकनी शुरू हुई थी और इसे सबसे पहले सीईएस 2017 में प्रदर्शित किया गया था। भारतीय टीवी बाज़ार में शाओमी का यह पहला उत्पाद है, जिसकी कीमत अपनी रेंज में काफी मुफीद मानी जा रही है।
xiaomi
 

मीटी4 स्पेसिफिकेशन और फीचर  

भारत में मी टीवी 4 का 55 इंच वाला वेरिएंट आया है। यह 4K (3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन) से लैस है और एचडीआर को सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इसका 60 हर्ट्ज़ वाला पैनल 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल देता है। यह 64 बिट वाले क्वाड कोर ऐमलॉजिक कॉर्टेक्स-ए 53 प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए इसमें माली-टी830 ग्राफिक्स भी जोड़ा गया है। इस स्मार्ट टीवी में 2 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज 8 जीबी है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो मी टीवी 4 में 3 एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, दो यूएसबी (3.0 व 2.0) पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा एक एथरनेट पोर्ट, एस/पीडीआईएफ पोर्ट, डुअल बैंड (2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़) वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.0 के विकल्प इसमें जोड़े गए हैं।

शाओमी ने इस स्मार्ट टीवी को डोल्बी प्लस डीटीएस सिनेमा ऑडियो क्वालिटी से लैस रखा है। इसमें 8 वॉट के डक्ट इनवर्टिड स्पीकर और मी-यूआई आधारित एआई पैचवॉल है, जो खास तौर से भारतीय बाज़ार के लिए तैयार किया गया है। पैचवॉल यूज़र इंटरफेस यूज़र को यूनिवर्सल सर्च जैसे फीचर देता है, वहीं साथ में दिया जाने वाला मी रिमोट सेट-टॉप बॉक्स को नियंत्रित करने में इस्तेमाल होगा। इसमें वॉयस कंट्रोल फीचर भी है। साथ ही 5 लाख घंटे का कॉन्टेंट इसमें उपलब्ध रहेगा। इसमें 15 इंडिक भाषाएं भी शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mi TV 4, Xiaomi, Xiaomi India, Xiaomi Mi TV 4

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »