शाओमी ने भारत में लॉन्च किया हेडफोन, शुक्रवार से 1,999 रुपये में मिलेगा

शाओमी ने भारत में लॉन्च किया हेडफोन, शुक्रवार से 1,999 रुपये में मिलेगा
ख़ास बातें
  • अमेरिका में पहले लॉन्च हो चुका है शाओमी मी इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी
  • कंपनी की अपनी ई-कॉमर्स साइट मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा
  • हेडफोन में 45 डिग्री कोण वाले इन-ईयर डिज़ाइन का इस्तेमाल किया गया है
विज्ञापन
शाओमी ने पिछले साल अमेरिकी मार्केट में मी इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी को लॉन्च किया था। यह हेडफोन भारत में शुक्रवार से कंपनी की अपनी ई-कॉमर्स साइट मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा। 10 मार्च से शुरू होने वाली बिक्री में यह ईयरफोन 1,999 रुपये में मिलेगा।

शाओमी मी इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी डुअल-डायनिमिक और बैलेंस आर्मेच्योर ड्राइवर्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक की मदद से अच्छी आवाज़ आती है।

शाओमी मी इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी इनबिल्ट नेचुरल साउंड इक्वलाइज़र के साथ आता है। और इसको बनाने में ऐसे तार का इस्तेमाल किया गया है जो ज़्यादा टिकाऊ है। मी इन ईयर हेडफोन प्रो की तुलना में इस ईयरफोन में मिड-रेंज फ्रिक्वेंसी को बेहतर किया गया है।

हेडफोन में 45 डिग्री कोण वाले इन-ईयर डिज़ाइन का इस्तेमाल किया गया है। ईयरफोन के साथ चार जोड़े ईयरबड दिए जाएंगे। ये चारों अलग-अलग साइज़ के होंगे। ईयरफोन में बिल्ट-इन माइक्रोफोन है जो वॉयस कॉलिंग के काम आएगा। इसका वज़न 17 ग्राम है। शाओमी मी इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी की सेंसिटिविटी रेटिंग 98 डेसीबल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Earphoen, Xiaomi Headphone

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »