55, 50, 43 इंच में Xiaomi F2 Fire TV लॉन्च, जानें कीमत

कीमत की बात की जाए तो Xiaomi F2 Fire TV की शुरुआती कीमत £339 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 33,104 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर लिस्टेड है।

55, 50, 43 इंच में Xiaomi F2 Fire TV लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi F2 Fire TV

ख़ास बातें
  • टीवी 4K रेजॉल्यूशन के साथ-साथ HDR 10 प्रदान करते हैं।
  • Xiaomi F2 Fire TV अमेजन के फायर टीवी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है।
  • यह Amazon Alexa वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi ने अपने स्मार्ट टीवी पोर्टफोलिया में विस्तार करते हुए मार्केट में नया Xiaomi F2 Fire TV पेश किया है। Xiaomi के फायर टीवी अमेजन प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं और तीन साइज 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच में आएंगे। आइए शाओमी एफ2 फायर टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Xiaomi F2 Fire TV की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi F2 Fire TV की शुरुआती कीमत £339 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 33,104 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर लिस्टेड है। वहीं पहले हफ्ते के बाद Xiaomi F2 Fire TV मॉडल यूके में अपनी असली कीमतों में उपलब्ध होंगे। डिस्काउंट खत्म होने के बाद Xiaomi Fire TV की कीमत £399 यानी कि करीब 38,960 रुपये और £499 यानी कि करीब 48,731 रुपये की बीच में बिकेंगे।

एंड्रॉइड-बेस्ड प्रतिबंधों के चलते निर्माताओं के लिए फायर टीवी आर्किटेक्चर में रुकावट की चुनौतियां थीं। एंड्रॉयड कंपेटिबिलिटी कमिंटमेंट ने हार्डवेयर प्रोवाइडर्स के लिए गूगल प्ले पर नजर आने वाली समान डिवाइस को तैयार करना मुश्किल कर दिया है। इस मामले में पहले गूगल के खिलाफ एंटी-ट्रस्ट मुद्दे को उठाया गया था।

ये तीनों टीवी इस समय डिस्काउंट वाली कीमतों में उपलब्ध हैं। फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो टीवी 4K रेजॉल्यूशन के साथ-साथ HDR 10 प्रदान करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट के साथ-साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिलता है। पैनल कॉन्फिगरेशन Xiaomi F2 को कंसोल के जरिए गेमिंग के लिए एक सटीक डिवाइस बनाता है। हालांकि यह 60 FPS रेटिंग के साथ लो इंटेंस पेस पर होना चाहिए।

Xiaomi F2 Fire TV अमेजन के फायर टीवी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस मामले में Google TV अन्य प्रमुख प्रोपेरिएटी सॉल्यूशन में से एक है। इसे टीवी पर उपलब्ध सभी फीचर्स को लागू करने के लिए अमेजन अकाउंट की जरूरत नहीं है। यह Amazon Alexa वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है। Xiaomi F2 Fire TV मॉडल 2GB RAM और 16GB स्टोरेज से लैस हैं। टीवी की कैपेसिटी स्ट्रीमिंग सर्विस को इंस्टॉल करने के लिए सही है और स्पेक्ट्रम के मामले में कम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »