भारत में बिक रहे हैं 32, 42 इंच के सबसे ज्यादा स्मार्ट TV, Xiaomi और Samsung टॉप ब्रांड्स

स्मार्ट टीवी मार्केट में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ ग्लोबल ब्रांड्स आगे हैं। इसके बाद चाइनीज ब्रांड्स हैं जिनकी हिस्सेदारी 38 प्रतिशत की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2022 20:23 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय टीवी ब्रांड्स की भी ग्रोथ बढ़ी है
  • OnePlus की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 89 प्रतिशत बढ़ी है
  • QLED डिस्प्ले वाले टीवी के अधिक मॉडल्स लॉन्च किए जा रहे हैं

स्मार्ट टीवी मार्केट में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ ग्लोबल ब्रांड्स आगे हैं

देश के स्मार्ट टीवी मार्केट में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 38 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। बिक्री बढ़ने के पीछे फेस्टिव सीजन, नए लॉन्च, डिस्काउंट और प्रमोशंस प्रमुख कारण रहे। कुल शिपमेंट्स में ऑनलाइन चैनल्स की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 35 प्रतिशत की हो गई क्योंकि सभी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों ने आकर्षक डिस्काउंट्स और प्रमोशन स्कीम्स के साथ ही एक्सक्लूसिव लॉन्च भी किए थे। 

Counterpoint Research की रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्ट टीवी मार्केट में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ ग्लोबल ब्रांड्स आगे हैं। इसके बाद चाइनीज ब्रांड्स हैं जिनकी हिस्सेदारी 38 प्रतिशत की है। भारतीय ब्रांड्स की भी ग्रोथ बढ़ी है और इन्होंने कुल स्मार्ट टीवी शिपमेंट्स में 22 प्रतिशत तक पहुंचकर अपनी हिस्सेदारी लगभग दोगुनी की है। रिपोर्ट में कहा गया है, "स्मॉल साइज वाले टीवी की बिक्री बढ़ रही है। कुल शिपमेंट्स में 32 इंच और 42 इंच के डिस्प्ले वाले टीवी की हिस्सेदारी लगभग आधी थी। LED डिस्प्ले को अधिक पसंद किया जा रहा है। OLED और QLED डिस्प्ले वाले टीवी के खरीदार भी बढ़े हैं।" 

रिपोर्ट में बताया गया है कि QLED डिस्प्ले वाले टीवी के अधिक मॉडल्स लॉन्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा डॉल्बी ऑडियो और बेहतर स्पीकर्स जैसे अन्य फीचर्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। तीसरी तिमाही में Xiaomi (Redmi की हिस्सेदारी सहित) का स्मार्ट टीवी मार्केट में 11 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान रहा। इसके बाद सैमसंग और LG क्रमशः लगभग 10 प्रतिशत और 9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ हैं। 

OnePlus की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 89 प्रतिशत बढ़ी है। स्मार्ट टीवी की शिपमेंट्स में इसकी हिस्सेदारी 8.5 प्रतिशत की रही।  कंपनी जल्द ही देश में TV 55 Y1S Pro को लॉन्च करेगी। कंपनी की Y1S Pro सीरीज में देश में दो मॉडल OnePlus TV 43 Y1S Pro और OnePlus TV 50 Y1S Pro शामिल हैं। OnePlus TV 55 Y1S Pro इस लाइनअप में टॉप पर होगा। OnePlus के नए स्मार्ट टीवी की कीमत लगभग 40,000 रुपये हो सकती है। इसमें 55 इंच का 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन और एचडीआर + 10 कंटेंट सपोर्ट वाला डिस्प्ले है। यह टीवी मोशन एस्टीमेशन, मोशन कॉम्पेंसेशन (एमईएमसी) के लिए सपोर्ट के साथ होगा। कुछ अन्य ब्रांड्स भी अपने एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाले टीवी लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।  
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Entertainment, TV, Samsung, China, Market, Display, Shipments, Demand, Xiaomi, Features, Sales

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.