Google Tv Projector

Google Tv Projector - ख़बरें

  • गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
    ViewSonic ने भारत में नई Google TV Series लॉन्च की है, जिसमें 32 इंच से लेकर 65 इंच तक के मॉडल शामिल हैं। ये टीवी Google TV Ref+ 5.0 और Android 14 पर चलते हैं और HDR, Dolby Audio, Chromecast और Google Assistant जैसे फीचर्स सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने इसके साथ InfoComm India 2026 में कई Pro AV प्रोडक्ट भी पेश किए हैं। इनमें Direct View LED डिस्प्ले, 105 इंच का 5K ViewBoard और 6,000 ANSI Lumens वाला शॉर्ट-थ्रो लेजर प्रोजेक्टर शामिल हैं। कंपनी ने फिलहाल इन प्रोडक्ट्स की भारतीय कीमत और बिक्री की तारीख की जानकारी नहीं दी है।
  • 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
    boAt ने भारत में नया CineHead F1 Pro Smart Projector लॉन्च किया है। इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत 32,999 रुपये रखी गई है। प्रोजेक्टर में 1920x1080 पिक्सल का Full HD नेटिव रिजॉल्यूशन दिया गया है और यह 4K इनपुट सपोर्ट करता है। इसमें 500 ANSI Lumens ब्राइटनेस और 40 से 120 इंच तक प्रोजेक्शन साइज मिलता है। डिवाइस Official Google TV 5.0 पर चलता है और MediaTek प्रोसेसर के साथ 2GB RAM व 32GB स्टोरेज से लैस है। ऑडियो के लिए 10W Dolby Audio स्पीकर दिया गया है। इसमें Auto Focus, Auto Keystone Correction और Intelligent Obstacle Avoidance जैसे फीचर्स भी हैं।
  • Lumio ने लॉन्च किए Arc 5, Arc 7 प्रोजेक्टर्स, Netflix और Google TV के लिए सपोर्ट
    कंपनी के Arc 5 का प्राइस 19,999 रुपये और Arc 7 का 34,999 रुपये का है। ई-कॉमर्स साइट Amazon की Prime Day सेल में 12 जुलाई को Arc 7 को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस सेल के दौरान Lumio Arc 7 का प्राइस 29,999 रुपये (कार्ड ऑफर्स सहित) होगा। Lumio Arc 5 की बिक्री जुलाई के अंतिम सप्ताह में एमेजॉन पर होगी।
  • Smart TV की जगह नहीं ले सकते Projector, SPPL के फाउंडर अवनीत सिंह मारवाह का दावा
    SPPL के CEO, Avneet Singh Marwah ने फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण से आगामी बजट में टेलीविजंस पर GST को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि सिंगल-विंडो क्लीयरेंस के बावजूद कई अप्रूवल की अभी भी जरूरत होती है, जिसमें समय लगता है। फाइनेंस मिनिस्टर को कंज्यूमर सेंटीमेंट को मजबूत करने पर फोकस करना चाहिए।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »