इन स्मार्ट टीवी और लैपटॉप पर मिल रही है छूट

इन स्मार्ट टीवी और लैपटॉप पर मिल रही है छूट
विज्ञापन
इस हफ्ते हमने आपके लिए बड़े स्क्रीन वाले टीवी और लैपटॉप ढूंढे हैं जिनको ऑनलाइन शॉपिंग साइट से छूट और ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है।
 

टीसीएल 55 इंच 4के स्मार्ट एलईडी टीवी

इन गर्मियों में आप अपने लिविंग रूम के लिए एक 4के स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा समय है। टीसीएल 55 इंच 4के स्मार्ट एलईडी टीवी को अमेज़न से 45,990 रुपये (एमआरपी 48,990 रुपये) तक में खरीदा जा सकता है। सीमित समय वाली यह प्रमोशनल सेल अगले 48 घंटो तक चलेगी। यह टीवी तीन एचडीएमआई  पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट के साथ आता है। अगर आप एक बड़े स्क्रीन वाले 4के टीवी को खरीदने के लिए बहुत ज़्यादा पैसे खर्च करना नहीं चाहते तो टीसीएल 55 इंच 4के स्मार्ट एलईडी टीवी आपको निराश नहीं करेगी। इसमें एमएचएल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है। इस टीवी में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर है। टीवी एमपी3, डब्ल्यूएमएं, एसी3, एमपेग2, एमपेग4 और कुछ दूसरे फॉरमेट सपोर्ट करता है।

कीमत : 45,990 रुपये (एमआरपी 48,990 रुपये)
लिंक: अमेज़न
 

एलजी 43 इंच फुल एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी

एलजी 43 इंच फुल एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी एक बार फिर छूट के साथ 37,990 रुपये (एमआरपी 54,900 रुपये) की कीमत पर उपलब्ध है। अगर आप पहले इस ऑफर का फायदा नहीं ले सके थे तो एक बार फिर मौका आया है। इस स्मार्ट एलईडी टीवी में एक सिंगल एचडीएमआई और एक यूएसबी पोर्ट है। यह टीवी एक साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी के साथ आता है। टीवी में मैटेलिक डिज़ाइन है जिससे यह पूरी तरह प्रीमियम अहसास देता है। स्लिम डिज़ाइन और पतले बेज़ेल के चलते यह टीवी बाज़ार में कड़ी टक्कर देता है। अगर आप बाज़ार में 50,000 रुपये से कम कीमत में बड़े ब्रांड वाले कीमत की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए उपयुक्त चुनाव हो सकता है।

कीमत:  37,990 रुपये (54,900 रुपये)
लिंक: अमेज़न
 

एचपी 15 इंच विंडोज़ 10 लैपटॉप

टाटा क्लिक पर एचपी 15 इंच विंडोज़ (15-एवाई543टीयू) लैपटॉप को 32,490 रुपये (एमआरपी 37,745 रुपये) में खरीदा जा सकता है। यह इस लैपटॉप की अब तक की सबसे कम कीमत है।
15 इंच डिस्प्ले वाले इस लैपटॉप में छठवीं जेनरेशन का इंटेल आई3 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। यह लैपटॉप 1 टीबी हार्ड ड्राइव है और यह विंडोज़ 10 पर चलता है। इस लैपटॉप में एक डीवीडी राइटर है और यह एक साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी के साथ आता है। अगर आप 35,000 रुपये से कम कीमत वाले किसी लैपटॉप की तलाश में हैं तो यह इस लैपटॉप के बारे में सोचा जा सकता है।

कीमत:  32,490 रुपये (37,745 रुपये)
लिंक: टाटा क्लिक
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HP, LG, TCL, Motorola, Deals, Tech Deals
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max हुआ 7000mAh बैटरी के साथ पेश, जानें सबकुछ
  3. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  4. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  5. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  6. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  8. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  9. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  10. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »