TCL ने लॉन्च किया 555L वाला सबसे सस्ता फ्रिज, मिनटों में जमाएगा बर्फ, फूड को रखेगा लंबे समय तक सुरक्षित

TCL Q10 ग्रिड रेफ्रिजरेटर में 3 एवापोर्टर और 3 इंडीपेंडेंट रेफ्रिजरेशन सिस्टम हैं। इसका सरफेस मैटेरियल एक हाई क्वालिटी टेक्स्चर के साथ एक ब्लू इंकस्टोन स्लेट पैनल से तैयार है।

TCL ने लॉन्च किया 555L वाला सबसे सस्ता फ्रिज, मिनटों में जमाएगा बर्फ, फूड को रखेगा लंबे समय तक सुरक्षित
ख़ास बातें
  • TCL ने TCL Q10 Grid Refrigerator लॉन्च कर दिया है।
  • TCL Q10 Grid Refrigerator में 3 एवापोर्टर और 3 इंडीपेंडेंट सिस्टम है।
  • TCL Q10 Grid Refrigerator को JD.com से खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
TCL ने TCL Q10 Grid Refrigerator लॉन्च कर दिया है जो कि 555L कैपेसिटी और 3 रेफ्रिजरेशन सिस्टम से लैस है। कंपनी अपने कंप्रेसर के लिए मशीन को 10 साल तक के लिए एक्सटेंडेड सपोर्ट भी दे रही है। यह इंडस्ट्री में सबसे बड़ा थ्री-सिस्टम रेफ्रिजरेटर होने के साथ बड़े स्तर पर वेरिएबल टेंप्रेचर प्रदान करता है।

TCL Q10 ग्रिड रेफ्रिजरेटर में 3 एवापोर्टर और 3 इंडीपेंडेंट रेफ्रिजरेशन सिस्टम हैं। इसका सरफेस मैटेरियल एक हाई क्वालिटी टेक्स्चर के साथ एक ब्लू इंकस्टोन स्लेट पैनल से तैयार है। इसमें एक क्रॉस-डोर डिजाइन दिया गया है। इसके फ्रंट में ऊपर की ओर एक टच स्क्रीन दी गई है। नया TCL रेफ्रिजरेटर ह्यूमन बॉडी सेंसिंग को सपोर्ट करता है। जैसे ही कोई कोई मशीन के करीब आता है तो अपने आप लाइट ऑन हो जाती है।

इस रेफ्रिजरेटर की मोटाई 58 सेमी है। इसका एम्बेडेड इंस्टॉलेशन किया जाता है। इसे कैबिनेट में इंटीग्रेटेड किया जा सकता है। नीचे की ओर 2 सेमी हीट डिसिपेशन यूनिट है जबकि रेफ्रिजरेटर का डोर 90 डिग्री पर खोला जा सकता है। इसके कई रेफ्रिजरेशन सिस्टम के साथ आप मशीन को 370 लीटर तक फ्रीज करने के लिए या 395 लीटर तक सामान को रेफ्रिजरेट करने के लिए सेट कर सकते हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से रेफ्रिजरेटिंग और फ्रीजिंग के अन्य कॉम्बिनेशन भी ले सकते हैं।

TCL मोलकुलर प्रीजर्वेशन और जीपी+ फोटोइलेक्ट्रिक अल्ट्रा-क्लीन टेक्नोलॉजी रेफ्रिजरेटर में सामान को प्रीजर्वेशन और स्टरलाइजेशन प्रदान करती हैं। मोलकुलर प्रीजर्वेशन  टेक्नोलॉजी फ्रेश सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों को डबल समय तक सुरक्षित करने में मदद करती है जो कि लंबे समय तक ताजगी प्रदान करती है।

TCL Q10 Grid Refrigerator की कीमत
कीमत की बात की जाए तो TCL Q10 Grid Refrigerator को JD.com जैसे रिटेल प्लेटफार्म्स से 5,999 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 68,936 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी TCL Q10 के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान कर रही है। वहीं कंप्रेसर के साथ 10 साल तक फ्री में रिपेयर किया जा सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  2. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  3. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  4. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  5. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  6. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  7. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  8. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  9. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »