TCL ने लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के कई नए स्मार्ट टेलीविजन मॉडल, कीमत Rs. 15,990 से शुरू

TCL के इन लेटेस्ट टेलीविजन मॉडल्स की कीमत 15,990 रुपये से शुरू होती है, जिनमें S5500 रेंज मिलती है।

TCL ने लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के कई नए स्मार्ट टेलीविजन मॉडल, कीमत Rs. 15,990 से शुरू

Photo Credit: TCL

ख़ास बातें
  • P655 रेंज की कीमत 33,990 रुपये और C655 रेंज की कीमत 36,990 रुपये से शुरू
  • P655 और P755Pro रेंज की शुरुआती कीमत क्रमश: 42,990 और 46,990 रुपये है
  • डिटेल्ड व्यूइंग के लिए T-Screen और मोशन ब्लर के लिए MEMC तकनीक से हैं लैस
विज्ञापन
TCL ने अपनी होम एंटरटेनमेंट लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए QLED, 4K QLED और 4K UHD टीवी की एक नई रेंज को पेश किया है। लाइनअप में C655, P755Pro, P755, P655 और S5500 मॉडल्स शामिल हैं, जिनकी कीमतें 15,990 रुपये से शुरू होती हैं। इन नए TCL मॉडल में एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे ऑप्टिमाइज्ड कलर कंट्रास्ट और इमेज क्वालिटी के लिए AiPQ प्रोसेसर, डिटेल्ड व्यूइंग के लिए T-Screen टेक्नोलॉजी और फास्ट-मूविंग दृश्यों में मोशन ब्लर को कम करने के लिए MEMC टेक्नोलॉजी शामिल है। चलिए इनकी कीमतों और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

TCL C-सीरीज, P-सीरीज और C-सीरीज के TV मॉडल्स की कीमत

TCL ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि इन लेटेस्ट टेलीविजन मॉडल्स की कीमत 15,990 रुपये से शुरू होती है, जिसमें S5500 रेंज आती है। इसके बाद P655 रेंज की कीमत 33,990 रुपये, C655 रेंज की कीमत 36,990 रुपये, P655 रेंज की कीमत 42,990 रुपये और सबसे प्रीमियम P755Pro रेंज की कीमत 46,990 रुपये से शुरू होती है। नई TCL रेंज ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ Reliance Digital, Croma, Amazon और Flipkart पर भी उपलब्ध हैं।
 

P755 और P755Pro के फीचर्स

P755 और P755Pro टेलीविजन मॉडल T-स्क्रीन टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं और विभिन्न स्क्रीन साइज में उपलब्ध हैं, जिनमें P755 के लिए 43-इंच और 50-इंच और P755Pro के लिए 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच शामिल हैं। ये मॉडल 3x कंट्रास्ट एन्हांसमेंट, 16% लो एनर्जी कन्जप्शन और >178-डिग्री व्यूइंग एंगल प्रदान करते हैं। HDR से लैस, ये मॉडल अधिक रिच डिटेल्स, हाई कंट्रास्ट और वाइडर कलर गैमट ​​​​प्रदान करते हैं। MEMC टेक्नोलॉजी एक्शन से भरपूर सीन में शार्प विजुअल सुनिश्चित करती है, और DLC टेक्नोलॉजी लो लेटेंसी के साथ हाई रिफ्रेश रेट प्रदान करती है, जिसे गेमिंग के लिए बेहतर माना जाता है।
 

P655 के फीचर्स

P655 में 55-इंच डिस्प्ले पर हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो प्राप्त करने के लिए एडवांस फुल-स्क्रीन टेक्नोलॉजी है। इसमें 3840 x 2160 पिक्सल का 4K UHD रिजॉल्यूशन है, जो बेहतर क्लियरिटी के लिए 8 मिलियन से अधिक पिक्सल प्रदान करता है। कंपनी का कहना है कि HDR 10 के साथ इसमें अधिक रियलिस्टिक और विविड पिक्सल मिलती है, जबकि हाइब्रिड लॉग गामा (HLG) सपोर्ट स्ट्रीमिंग सॉल्यूशन की एक लंबी रेंज सुनिश्चित करता है।
 

C655 के फीचर्स

Google TV OS पर चलने वाला C655 विभिन्न ओटीटी ऐप्स से फिल्मों, शो और लाइव टीवी को एक जगह पर दिखाने का काम करता है। यह 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच साइज में उपलब्ध है। मॉडल में यूनी-बॉडी अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और एन्हांस्ड कलर कंट्रास्ट, ब्राइटनेस और सैचुरेशन के लिए 4K Quantum Dot Pro टेक्नोलॉजी है, जो सिनेमैटिक व्यूइंग एक्सपीरिएंस प्रदान करती है।
 

S5500 के फीचर्स

32-इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध S5500, 1920 x 1080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ फुल एचडी व्यूइंग एक्सपीरिएंस का दावा करता है। इसमें 178-डिग्री व्यूइंग एंगल और 60Hz रिफ्रेश रेट है, जो कंपनी के अनुसार, स्मूथ मोशन और हाई कलर एक्यूरेसी चाहने वाले गेमर्स के लिए फायदेमंद है।
 

ऑडियो और कनेक्टिविटी

सभी लाइनअप में Dolby Atmos ऑडियो के साथ डाउन-फायरिंग स्पीकर्स मिलते हैं।  C655 और P755 Pro में ONKYO 2.1 चैनल के साथ 35W और P655, S5500 रेंज में 24W स्पीकर सिस्टम मिलता है। P755, P755Pro और P655 मॉडल्स में Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.0, 2GB रैम, 16GB स्टोरेद और तीन HDMI पोर्ट्स (2.11, 2.01, 1.4) मिलते हैं। वहीं, C655 मॉडल में 2GB रैम, 32GB स्टोरेज, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.0 और तीन HDMI पोर्ट्स शामिल हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TCL, TCL TV, TCL Google tv
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  5. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  8. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  10. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »