TCL ने पेश किया दुनिया का पहला 65 इंच 8K OLED कर्व्‍ड मॉनिटर, जानें इसकी खूबियां

जाहिर तौर पर टीसीएल के नए प्रोडक्‍ट्स ग्‍लोबल मार्केट से पहले चीन में लॉन्‍च किए जाएंगे।

TCL ने पेश किया दुनिया का पहला 65 इंच 8K OLED कर्व्‍ड मॉनिटर, जानें इसकी खूबियां

Photo Credit: prnewswire

65 इंच 8K IJP OLED कर्व्ड मॉनिटर के बारे में दावा है कि इसके डिस्प्ले में 33 मिलियन से ज्‍यादा पिक्सल हैं।

ख़ास बातें
  • टीसीएल लाई 65 इंच का 8K ओएलईडी कर्व्‍ड मॉनिटर
  • इसकी कीमत अभी नहीं बताई गई है
  • इस मॉनिटर को पहले चीन में लाया जाएगा
विज्ञापन
चीनी ब्रैंड टीसीएल (TCL) ने अपनी होम कंट्री में आयोजित हुए एक इवेंट में भविष्‍य के डिस्‍प्‍ले की झलक दिखाई है। चीन के वुहान में DTC 2023 इवेंट में कंपनी ने दुनिया का पहला 65 इंच 8K OLED कर्व्ड मॉनिटर पेश किया। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और डिस्‍प्‍ले में 33 मिलियन पिक्‍सल्‍स का दावा करता है। कंपनी ने दुनिया की पहली 14 इंच 2.8K OLED Notebook भी इवेंट में दिखाई। उसमें 30 से 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। जाहिर तौर पर टीसीएल के नए प्रोडक्‍ट्स ग्‍लोबल मार्केट से पहले चीन में लॉन्‍च किए जाएंगे। 

रिपोर्ट के अनुसार, 65 इंच 8K IJP OLED कर्व्ड मॉनिटर के बारे में दावा है कि इसके डिस्प्ले में 33 मिलियन से ज्‍यादा पिक्सल हैं। इसका कर्व्‍ड डिजाइन, बेहतरीन व्‍यूइंग एक्‍सपीरियंस ऑफर करता है। 

इवेंट में कंपनी ने एक और टीसीएल OLED प्रोडक्‍ट पेश किया। यह अल्‍ट्रा एचडी मिनी एलईडी मॉनिटर है, जिसका डिस्‍प्‍ले 57 इंच का है। इसकी कीमत क्‍या होगी, यह जानकारी अभी टीसीएल ने शेयर नहीं की है। हालांकि टीसीएल को कम कीमत में हाईटेक तकनीक ऑफर करने के लिए पहचाना जाता है, इसलिए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि नए टीसीएल प्रोडक्‍ट कम कीमत में उतारे जा सकते हैं।  

बीते कुछ वक्‍त से कंपनी बड़े डिस्‍प्‍ले वाले टीवी लॉन्‍च करने पर फोकस कर रही है। इस महीने की शुरुआत में लाया गया 85 इंच का TCL T7G Max 4K TV इसकी गवाही देता है। कंपनी का कहना था कि उसका टीवी यूजर्स की आंखों को ज्‍यादा प्रभावित नहीं करता। इसकी वजह है PWM डिमिंग तकनीक। टीसीएल का टीवी 4जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज से लैस है। इसमें क्‍वाडकोर लिंग्‍याओ M2 प्रोसेसर दिया गया है। TCL 85 इंच 4K TV की कीमत 6619 युआन (लगभग 76,269 रुपये) है। चीन में यह टीवी उपलब्‍ध है, लेकिन ग्‍लोबल मार्केट्स में इसकी मौजूदगी को लेकर अभी जानकारी नहीं है।  

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »