TCL ने लॉन्च किए 65-इंच और 75-इंच स्क्रीन साइज वाले QD-MiniLED TV, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

TV में QD-MiniLED तकनीक है, जो बेहतर व्यूइंग के लिए Mini LED और क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी को एक साथ जोड़ती है। इसमें 3000 nits XDR ब्राइटनेस के साथ Huaxing HVA पैनल है।

TCL ने लॉन्च किए 65-इंच और 75-इंच स्क्रीन साइज वाले QD-MiniLED TV, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: TCL

ख़ास बातें
  • TCL ने चीन में C11K Lingxi QD-MiniLED TV को लॉन्च किया है
  • 65-इंच साइज वेरिएंट की कीमत 11,999 युआन (करीब 1,41,000 रुपये) है
  • 75-इंच स्क्रीन साइज की कीमत 15,999 युआन (करीब 1,88,000 रुपये) है
विज्ञापन
TCL ने अपना लेटेस्ट C11K Lingxi QD-MiniLED TV लॉन्च किया है, जो 65-इंच और 75-इंच स्क्रीन साइज में आते हैं। टीवी में 3000 nits XDR ब्राइटनेस, 1008/1248 लोकल डिमिंग जोन और वाइब्रेंट रंगों के लिए 157% BT.709 कलर गैमट ​​​​के साथ Huaxing HVA पैनल मिलता है। 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ डुअल-कोर A73 प्रोसेसर से पावर्ड ये टीवी लिंगकॉन्ग OS 3.0 पर चलते हैं, जो कई AI फीचर्स से लैस है। गेमर्स VRR के साथ 288Hz रिफ्रेश रेट का आनंद ले सकते हैं, जबकि बैंग एंड ओल्फसेन-ट्यून स्पीकर सिनेमा-ग्रेड ऑडियो देने का दावा करते हैं। चलिए आपको इनकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

TCL ने चीन में C11K Lingxi QD-MiniLED TV को लॉन्च किया (Via Gizmochina) है। इसके 65-इंच स्क्रीन साइज वेरिएंट की कीमत 11,999 युआन (करीब 1,41,000 रुपये) और 75-इंच स्क्रीन साइज की कीमत 15,999 युआन (करीब 1,88,000 रुपये) है।

TCL C11K Lingxi QD-MiniLED टीवी में एक अल्ट्रा-स्लिम बॉडी डिजाइन है जिसकी मोटाई सिर्फ 60mm है। यह एक कस्टम मैग्नेटिक वॉल माउंट के साथ आता है, जो एक फ्लश फिनिश सुनिश्चित करता है। बटरफ्लाई विंग स्टाररी स्क्रीन डिजाइन कंट्रास्ट को बढ़ाता है और रिफ्लेक्शन को कम करता है, जिससे यह अलग-अलग लाइट कंडीशन में बेहतर विजुअल एक्सपीरिएंस देता है।

TV में QD-MiniLED तकनीक है, जो बेहतर व्यूइंग के लिए Mini LED और क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी को एक साथ जोड़ती है। इसमें 3000 nits XDR ब्राइटनेस के साथ Huaxing HVA पैनल है। इसमें WVA लाइट कंट्रोल, डायनेमिक लाइट-शैडो एल्गोरिदम और सुपर-फोकस्ड माइक्रो-लेंस तकनीक जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। इसमें लोकल डिमिंग भी है, जिसमें 65-इंच मॉडल 1008 जोन और 75-इंच मॉडल 1248 जोन की पेशकश करता है, जो 10 अरब से अधिक लेवल्स के लाइट कंट्रोल के लिए डुअल 23-बिट हाइब्रिड डिमिंग टेक्नोलॉजी से लैस आता है।

TV डुअल-कोर A73 प्रोसेसर (A732 + A732) से लैस आता है, जिसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह लिंगकॉन्ग ओएस 3.0 पर चलता है, जिसमें एक कस्टमाइजेबल इंटरफेस और FTP, SMB, NFC, WebDAV और अन्य NAS प्रोटोकॉल का सपोर्ट शामिल है। "Fuxi AI लार्ज मॉडल" के इंटिग्रेशन के साथ, यह 16 AI-पावर्ड फंक्शन देता है, जैसे डायनामिक अपस्केलिंग, नॉइस रिडक्शन और ऑप्टिमाइज सीन डिटेक्शन। गेमर्स Xbox, Switch और PlayStation के लिए कस्टम थीम के साथ-साथ VRR (वेरिएबल रिफ्रेश रेट) और T-HRR तकनीक के साथ 288Hz रिफ्रेश रेट का आनंद ले सकते हैं।

ऑडियो की बात करें, तो TV बैंग और ओल्फसेन (B&O) द्वारा ट्यून्ड हाई-एंड स्पीकर से लैस है। दोनों वेरिएंट में Dolby Vision IQ, IMAX Enhanced और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में चार HDMI 2.1 पोर्ट, USB 2.0, USB 3.0, ब्लूटूथ, वाई-फाई और एक नेटवर्क इंटरफेस शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »