TCL ने लॉन्च किए 55-इंच से 85-इंच तक साइज वाले 4 QD-Mini LED 4K TV, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

TCL T6L सीरीज के 55-इंच मॉडल की कीमत 2,899 युआन (करीब 33,800 रुपये) है। इसके 65-इंच स्क्रीन साइज की कीमत 3,699 युआन (करीब 43,100 रुपये) है। 75-इंच स्क्रीन साइज को 4,799 युआन (लगभग 56,000 रुपये) है।

TCL ने लॉन्च किए 55-इंच से 85-इंच तक साइज वाले 4 QD-Mini LED 4K TV, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: TCL

ख़ास बातें
  • TCL T6L सीरीज के 55-इंच मॉडल की कीमत 2,899 युआन (करीब 33,800 रुपये) है
  • इसके 65-इंच स्क्रीन साइज की कीमत 3,699 युआन (करीब 43,100 रुपये) है
  • टॉप-ऑफ-द-लाइन 85-इंच साइज की कीमत 6,199 युआन (करीब 72,200 रुपये) है
विज्ञापन
TCL ने T6L नाम ने अपनी लेटेस्ट QD-Mini LED TV सीरीज लॉन्च की है। सीरीज में चार स्क्रीन साइज - 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच शामिल हैं। सभी मॉडल्स 4K रिजॉल्यूशन के साथ आते हैं। इनमें 1300 nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है और सभी चार मॉडल्स Quantum Dot Pro 2025 टेक्नोलॉजी से लैस आते हैं, जो वाइब्रेंट कलर्स और प्रोफेशनल-ग्रेड एक्यूरेसी देने का दावा करती है। कंपनी का कहना है कि नई T6L सीरीज खुद के डेवलप किए गए कोर एग्रीगेटेड लाइट चिप के साथ आती है, जो बेहतर ब्राइटनेस लेवल देने के साथ एफिशिएंसी का ख्याल रखती है।
 

TCL T6L Series price, availability

TCL T6L सीरीज में चार स्क्रीन साइज पेश किए गए हैं। सीरीज के 55-इंच मॉडल की कीमत 2,899 युआन (करीब 33,800 रुपये) है। इसके 65-इंच स्क्रीन साइज की कीमत 3,699 युआन (करीब 43,100 रुपये) है। 75-इंच स्क्रीन साइज को 4,799 युआन (लगभग 56,000 रुपये) और 85-इंच मॉडल को 6,199 युआन (करीब 72,200 रुपये) में पेश किया गया है। चारों मॉडल्स JD.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
 

TCL T6L Series specifications

TCL T6L सीरीज के सभी मॉडल्स में 420 लोकल डिमिंग जोन के साथ 4K रिजॉल्यूशन और एडवांस QD-Mini LED तकनीक मिलती है। ये क्वांटम डॉट प्रो 2025 तकनीक के साथ आते हैं, जो 1300 nits तक की पीक XDR ब्राइटनेस का सपोर्ट करते हैं, जो वाइब्रेंट, विविड कलर्स और प्रोफेशनल-ग्रेड सटीकता के लिए 96% DCI-P3 कलर गैमट ​​​​की पेशकश करते हैं। TCL ने इन टीवी में अपना मालिकाना कोर एग्रीगेटेड लाइट चिप दिया है, जो ब्राइटनेस को 53.8% बढ़ाने के साथ एनर्जी एफिशिएंसी में 10% सुधार करने का दावा करता है।

T6L सीरीज के सभी स्क्रीन साइज 4 HDMI 2.1 पोर्ट, 2 USB पोर्ट और eARC के लिए सपोर्ट के साथ आता है। इनमें क्वाड-कोर A73 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ये टीवी TCL Lingkong System 3.0 पर चलते हैं। ये मॉडल्स 288Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं।

T6LTV सीरीज में एक सबवूफर के साथ 2.1-चैनल Onkyo Hi-Fi साउंड सिस्टम मिलता है। मॉडल्स डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं। इनमें TCL के Fuxi AI लार्ज मॉडल को भी इंटीग्रेट किया गया है, जो एडवांस एआई-पावर्ड एल्गोरिदम के जरिए ऑडियो और वीडियो की क्वालिटी को बढ़ाने का दावा करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TCL T6L, TCL T6L Series, TCL T6L Price
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »