Sony Bravia X70L स्मार्ट टीवी 43 और 50 इंच साइज में लॉन्च, X1 4K प्रोसेसर के अलावा जानें क्या है खास

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Sony Bravia X70L दो स्क्रीन साइज 43 इंच और 50 इंच में उपलब्ध है।

Sony Bravia X70L स्मार्ट टीवी 43 और 50 इंच साइज में लॉन्च, X1 4K प्रोसेसर के अलावा जानें क्या है खास

Photo Credit: Sony

Sony Bravia X70L में 43 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Sony ने भारतीय बाजार में अपनी Bravia X70L टीवी सीरीज को लॉन्च किया है।
  • Sony Bravia X70L के 43 इंच डिस्प्ले मॉडल की कीमत 59,900 रुपये है।
  • Sony Bravia X70L के 50 इंच डिस्प्ले मॉडल की कीमत 70,900 रुपये है।
विज्ञापन
Sony ने इस महीने की शुरुआत में भारत में अपनी Bravia X75L और Bravia X80L टीवी सीरीज लॉन्च की थी। अब कंपनी ने Bravia X70L सीरीज में दो मॉडल्स जोड़ दिए हैं। Bravia X70L में 43 इंच और 50 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Sony Bravia X70L के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 
 

Sony Bravia X70L की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Sony Bravia X70L के 43 इंच डिस्प्ले मॉडल की कीमत 59,900 रुपये है। वहीं इसके 50 इंच डिस्प्ले मॉडल की कीमत 70,900 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो Sony Bravia X70L को सोनी सेंटर, बड़े ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
 

Sony Bravia X70L के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Sony Bravia X70L दो स्क्रीन साइज 43 इंच और 50 इंच में उपलब्ध है। इसमें 4K डिस्प्ले रिजोल्यूशन के साथ X-Reality PRO फीचर दिया गया है जो 2K कंटेंट या FHD को 4K रिजोल्यूशन में बदलने की क्षमता रखता है। इसमें X1 4K HDR पिक्चर इंजन है जो नॉयस को कट करने और डिटेल्स बूस्ट करने में मदद करता है। टीवी में Motionflow XR टेक्नोलॉजी भी दी गई है जो फास्ट मूविंग सीक्वेंस में स्मूद और शार्प डिटेल्स उपलब्ध कराता है।

ऑडियो सेटअप की बात की जाए तो Sony Bravia X70L में ड्यूल स्पीकर्स दिए गए हैं जो 20W साउंड आउटपुट ऑफर करते हैं। इसमें डॉल्बी ऑडियो साउंड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। स्मार्ट टीवी X-Protection PRO टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो धूल, पावर अप-डाउन में टीवी को बचाता है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Sony Bravia X70L टीवी गूगल टीवी ओएस पर काम करते हैं। ये एप्पल एयरप्ले और एप्पल होमकिट के साथ कम्पेटिबल हैं। टीवी वॉयस-एनेबल्स रिमोट के साथ आते हैं और इसमें गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है। रिमोट पर अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, यूट्यूब, सोनी लिव और म्यूजिक के लिए 6 हॉटकीज भी हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »