86 इंच डिस्प्ले, 64GB स्टोरेज के साथ Sharp Aquos V सीरीज गेमिंग TV लॉन्च, जानें कीमत

एक्वस वी सीरीज 86 इंच गेमिंग टीवी में 4K डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

86 इंच डिस्प्ले, 64GB स्टोरेज के साथ Sharp Aquos V सीरीज गेमिंग TV लॉन्च, जानें कीमत

जापानी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने इसे हाई एंड गेमिंग टीवी के तौर पर लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • Aquos V Series 86 inch Gaming TV में 3GB रैम दी गई है
  • इस स्मार्ट टीवी का वजन 20.4Kg है
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB 2.0 के अलावा HDMI का सपोर्ट भी है
विज्ञापन
Sharp की ओर से नया गेमिंग टीवी Sharp Aquos V सीरीज लॉन्च किया गया है। यह 86 इंच के बड़े डिस्प्ले साइज में पेश किया गया है जिसमें 4K रिजॉल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। जापानी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने इसे हाई एंड गेमिंग टीवी के तौर पर लॉन्च किया है जिसमें बड़ी स्क्रीन पर मनोरंजन के साथ-साथ गेमिंग का मजा भी लिया जा सकता है। Sharp Aquos V Series 86 inch Gaming TV में एलईडी डिस्प्ले पैनल दिया गया है। साउंड के लिए इस स्मार्ट टीवी में 12W के 5 स्पीकर इस्तेमाल किए गए हैं जिनके साथ में Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

Sharp Aquos V Series 86 inch Gaming TV की कीमत

Aquos V सीरीज का ये टीवी कंपनी ने 16,599 युआन में पेश किया है। भारतीय करेंसी के हिसाब से इसकी कीमत 1,97,000 रुपये बनती है। टीवी फिलहाल JD.com पर उपलब्ध है। 
 

Sharp Aquos V Series 86 inch Gaming TV के स्पेसिफिकेशंस

एक्वस वी सीरीज 86 इंच गेमिंग टीवी में 4K डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 3840 X 2160 पिक्सल है। यह 110% BT709 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें साउंड आउटपुट के लिए 12W के 5 स्पीकर्स लगे हैं जिनमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी में कंपनी ने क्वाडकोर प्रोसेसर दिया है जिसका नाम नहीं बताया गया है। इसमें Cortex-A75 के दो कोर और Cortex-A55 के दो कोर दिए गए हैं। 

Aquos V Series 86 inch Gaming TV में 3GB रैम दी गई है और 64GB स्टोरेज देखने को मिलती है। इसके अलावा टीवी में डुअल बैंड वाई-फाई भी दिया गया है। टीवी में एक खास फीचर AI कैमरा दिया गया है। यह वीडियो कॉल के साथ-साथ AI आधारित डांस फीचर सपोर्ट करता है। इस स्मार्ट टीवी का वजन 20.4Kg है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB 2.0 के अलावा HDMI का सपोर्ट भी है। यह एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »