Samsung TV Days: एक TV की खरीद पर दूसरा बिल्कुल फ्री, कुछ मॉडल के साथ मुफ्त साउंडबार!

TV Days के दौरान ग्राहक 20% तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 30 महीने तक की EMI का बेनिफिट भी ले सकते हैं।

Samsung TV Days: एक TV की खरीद पर दूसरा बिल्कुल फ्री, कुछ मॉडल के साथ मुफ्त साउंडबार!

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • 3 जनवरी से शुरू हो चुकी है और 31 जनवरी तक चलेगी सेल
  • Neo QLED 8K, Neo QLED 4K, OLED और 4K UHD रेंज पर ऑफर्स
  • 2,04,990 रुपये तक के TV और 99,990 रुपये तक के साउंडबार मुफ्त मिल सकते हैं
विज्ञापन
Samsung ने अपनी 'Big TV Days' सेल को लॉन्च किया है, जिसमें Neo QLED 8K, Neo QLED 4K, OLED और 4K UHD मॉडल सहित प्रीमियम लार्ज स्क्रीन टीवी पर आकर्षक डील्स दिए जाने का दावा किया गया है। सेल लाइव है 31 जनवरी, 2025 तक चलेगी। ग्राहकों को इस सेल में चुनिंदा खरीदारी पर 2,04,990 रुपये तक के मुफ्त Samsung TV और 99,990 रुपये तक के साउंडबार भी मिल सकते हैं। AI अपस्केलिंग, क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी और डॉल्बी एटमॉस द्वारा पावर्ड Samsung TV यूजर्स को बेहतर ऑडियो और वीडियो एक्सपीरिएंस देने का दावा करते हैं। हम यहां आपको TV Days से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां दे रहे हैं।

Samsung ने TV Days अनाउंस किया है, जो 3 जनवरी से शुरू हो चुका है और 31 जनवरी तक चलेगा। इस कैंपेन के दौरान कंपनी अपनी Neo QLED 8K, Neo QLED 4K, OLED और 4K UHD रेंज पर कई अच्छे ऑफर्स देने का दावा कर रही है। कंपनी के मुताबिक, सेल समयसीमा के दौरान ग्राहकों को कुछ चुनिंदा TV मॉडल्स की खरीद पर 2,04,990 रुपये तक के Samsung TV और 99,990 रुपये तक के साउंडबार बिल्कुल मुफ्त मिल सकते हैं।

इतना ही नहीं, TV Days के दौरान ग्राहक 20% तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 30 महीने तक की EMI का बेनिफिट भी ले सकते हैं। इन ऑफर्स का बेनिफिट Samsung.com, मुख्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सैमसंग रिटेल आउटलेट पर लिया जा सकता है।

सैमसंग का कहना है कि ऑफर्स 98-इंच, 85-इंट, 77-इंच, 75-इंच, 65-इंच और 55-इंच स्क्रीन साइज के वाले Neo QLED 8K, Neo QLED 4K और OLED TV रेंज पर उपलब्ध हैं। इस रेंज के चुनिंदा मॉडल्स पर किमत के हिसाब से अलग-अलग कीमत के Samsung TV मुफ्त दिए जाएंगे। 

खासियतों की बात करें, तो Samsung की Neo QLED 8K रेंज NQ8 AI Gen2 प्रोसेसर पर काम करती है। NQ8 AI Gen2 प्रोसेसर 256 AI न्यूरल नेटवर्क द्वारा पावर्ड है जो 8K अनुभव देने के लिए पिक्चर और साउंड दोनों को बदलने में मदद करता है, चाहे वह स्ट्रीमिंग ओटीटी सर्विस हो, वीडियो गेम खेलना हो या लाइव स्पोर्ट्स देखना हो।

वहीं, Neo QLED 4K लाइन-अप NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर पर काम करती है, जो लगभग किसी भी कंटेंट में जान फूंकने का दावा करता है। क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी से लैस इस रेंज के मॉडल सटीक कलर एक्यूरेसी का दावा करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »