Samsung ने 4K रिजॉल्यूशन के साथ लॉन्च किया Micro RGB TV, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

कंपनी का दावा है कि यह 115 इंच डिस्प्ले के पीछे एक माइक्रो-स्केल RGB LED बैकलाइट वाला पहला टेलीविजन है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अगस्त 2025 15:42 IST
ख़ास बातें
  • यह सैमसंग की 'अल्ट्रा-प्रीमियम' TV रेंज का हिस्सा होगा
  • कंपनी ने Micro RGB TV को 115 इंच के स्क्रीन साइज में उपलब्ध कराया है
  • इस स्मार्ट टेलीविजन में गेमर्स के लिए ऑटो लो लेटेंसी मोड दिया गया है

इस TV में एक अलग फिल्ममेकर मोड और एक गेम मोड दिया गया है

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Samsung ने Micro RGB TV को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह 115 इंच डिस्प्ले के पीछे एक माइक्रो-स्केल RGB LED बैकलाइट वाला पहला टेलीविजन है। यह सैमसंग की 'अल्ट्रा-प्रीमियम'TV रेंज का हिस्सा होगा। इसमें 4K (3,840 × 2,160 पिक्सल्स) तक रिजॉल्यूशन वाले वीडियो 144 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ देखे जा सकते हैं। इस TV में एक अलग फिल्ममेकर मोड और एक गेम मोड दिया गया है।  

Samsung Micro RGB TV का प्राइस, उपलब्धता

Advertisement

दक्षिण कोरिया में लॉन्च किए गए इस TV का प्राइस 44,900,000 (लगभग 28,31,854 रुपये) का है। सैमसंग ने Micro RGB TV को 115 इंच के स्क्रीन साइज में उपलब्ध कराया है। कंपनी की योजना इसे जल्द ही विभिन्न डिस्प्ले साइज में पेश करने की है। इस टेलीविजन को जल्द ही अमेरिका और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। 

Samsung Micro RGB TV के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्ट टेलीविजन में 115 इंच का डिस्प्ले 4K (3,840 × 2,160 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन, 144 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और Micro RGB HDR+ सपोर्ट के साथ है। सैमसंग की प्रॉपराइटरी Micro RGB टेक्नोलॉजी से रेड, ग्रीन और ब्लू माइक्रो RGB LED को अलग से कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इससे प्रत्येक RGB डिओड को अलग से कंट्रोल कर अधिक सटीक कलर्स मिल सकते हैं। इस स्मार्ट टेलीविजन में गेमर्स के लिए ऑटो लो लेटेंसी मोड दिया गया है। इसमें एक फिल्ममेकर मोड भी है और यह FreeSync Premium Pro को सपोर्ट करता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ा प्रोसेसर 4K AI Upscaling Pro भी दिया गया है जो टेलीविजन पर दिखाए जा रहे कंटेंट को एनालाइज कर 128 न्यूरल नेटवर्क्स की मदद से इमेज को अपस्केल करता है। 

Advertisement

यह टेलीविजन Tizen Smart TV OS पर चलता है। सैमसंग ने इसके लिए सात वर्ष के ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मुफ्त देने की पेशकश की है। इस TV में सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox दिया गया है। इसके बॉक्स में एक स्मार्ट सोलर सेल रिमोट कंट्रोल भी मिलेगा। Samsung Micro RGB TV में कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड Wi-Fi 5 (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ, 4 x HDMI eARC और एक Ethernet पोर्ट के विकल्प हैं। इसे बहुत से स्मार्ट होम डिवाइसेज के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। 
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  5. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  7. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  8. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  9. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.