Samsung ने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा में लॉन्च किया 110 इंच का स्मार्ट माइक्रो LED TV

कंपनी ने बताया है कि इसमें सैफायर ग्लास से बने 2.48 करोड़ माइक्रो LED हैं। इसमें बेहतर क्लैरिटी और कॉन्ट्रास्ट के साथ एक शानदार व्युइंग एक्सपीरिएंस मिलता है

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अगस्त 2023 18:42 IST
ख़ास बातें
  • इस टेलीविजन का देश में प्राइस 1,14,99,000 रुपये है
  • इसे कंपनी की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए खऱीदा जा सकता है
  • इसका 110 इंच का डिस्प्ले 4K रिजॉल्यूशन के साथ है

इसमें सैफायर ग्लास से बने 2.48 करोड़ माइक्रोमीटर साइज वाले LED हैं

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने भारत में 110 इंच 4K डिस्प्ले वाला नया माइक्रो LED TV लॉन्च किया है। इसमें सैफायर ग्लास से बने 2.48 करोड़ माइक्रोमीटर साइज वाले LED हैं। इस TV में M1 AI प्रोसेसर के साथ डॉल्बी एटमॉस और वाईफाई कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स हैं। 

सैमसंग के 110 इंच Micro LED TV का भारत में प्राइस 1,14,99,000 रुपये है। इसे कंपनी की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए खऱीदा जा सकता है। इसके साथ सोलरसेल रिमोट मिलता है, जिसे इंडोर लाइटिंग के इस्तेमाल से भी चार्ज किया जा सकता है। इसका आकार 422.5 x 1364.1 x 24.9 mm और बिना स्टैंड के वजन 87 किलोग्राम का है। 

Samsung Micro LED TV के स्पेसिफिकेशंस

कंपनी ने बताया है कि इसमें सैफायर ग्लास से बने 2.48 करोड़ माइक्रो LED हैं। इसमें बेहतर क्लैरिटी और कॉन्ट्रास्ट के साथ एक शानदार व्युइंग एक्सपीरिएंस मिलता है। इसका 110 इंच का डिस्प्ले 4K रिजॉल्यूशन के साथ है। यह माइक्रो HDR, मल्टी-इंटेलिजेंस AI स्केलिंग, सीन एडैप्टिव कॉन्ट्रास्ट और डायनैमिक रेंज एक्सप्रेशन+ जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इस TV में मल्टी व्यू फीचर भी दिया गया है जिससे यूजर्स 120 फ्रेम प्रति सेकेंड तक पर चार विभिन्न सोर्सेज से कंटेंट देख सकते हैं। इसका न्यूनतम मोनोलिथ डिजाइन स्लिम एजेज के साथ बिना किसी गैप के न दिखने वाले बेजेल की पेशकश करता है। इसमें एक विशेष आर्ट मोड और एंबिएंट मोड+ फीचर है जो TV को एक आर्ट डिस्प्ले वॉल में तब्दील कर सकता है। इस टेलीविजन में माइक्रो LED होने के कारण माइक्रो कॉन्ट्रास्ट, माइक्रो कलर, माइक्रो HDR जैसे फीचर्स मिलते हैं। इन सभी के पीछे माइक्रो AI प्रोसेसर की ताकत है। बेहतर ऑडियो एक्सपीरिएंस के लिए यह OTS Pro, डॉल्बी डिजिटल प्लस और Q-Symphony को सपोर्ट वाले 100 W RMS साउंड सिस्टम के साथ है। 

देश के स्मार्टफोन मार्केट में भी सैमसंग बड़ी कंपनियों में शामिल है। कंपनी को उम्मीद है कि उसके नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 से सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में आधी हिस्सेदारी करने में मददगार होंगे। इस सेगमेंट में iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple टॉप पर है। सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में 1,000 डॉलर (लगभग 82,000 रुपये) से अधिक के स्मार्टफोन्स होते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.