Flipkart SASA LELE Sale में Samsung का 55-इंच Mini LED 4K Smart TV भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध है। SBI बैंक कार्ड ऑफर के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 40,999 रुपये हो जाती है।
Photo Credit: Samsung
Flipkart SASA LELE Sale में Samsung 55-इंच Mini LED TV डिस्काउंट पर उपलब्ध
Flipkart की SASA LELE Sale आज से Plus और Black यूजर्स के लिए लाइव हो गई है। सेल के दौरान कई स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स और होम अप्लायंसेज पर बड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इसी बीच Samsung का 55-इंच Mini LED Smart TV भी भारी कीमत कटौती के साथ लिस्ट हुआ है। टीवी का 55-इंच वेरिएंट 45,000 रुपये से कम कीतम में खरीदा जा रहा है। इसके लिए आपके पास SBI बैंक कार्ड होना चाहिए।
Samsung Vision AI 55-inch 4K Smart Mini LED TV (UA55M2EHAULXL) पर मिलने वाला यह ऑफर फिलहाल Plus और Black मेंबर्स के लिए लाइव है और अन्य सभी यूजर्स के लिए सेल आज रात 12 बजे, यानी 9 मई को शुरू होगी। टीवी पर सीधे प्राइस कट के अलावा SBI बैंक कार्ड के जरिए अतिरिक्त 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में इसकी इफेक्टिव डील प्राइस 40,999 रुपये तक पहुंच जाती है। Flipkart की SASA LELE Sale में बैंक ऑफर EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू किया गया है।
Samsung के इस 55-इंच Smart TV में 4K Ultra HD Mini LED डिस्प्ले दिया गया है, जो 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है। टीवी में Mini LED Processor 4K और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Motion Xcelerator, Contrast Enhancer और 4K Upscaling जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक इसमें Vision AI फीचर्स भी मिलते हैं, जो कंटेंट और पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाने का काम करते हैं।
यह Smart TV Samsung के Tizen OS पर चलता है और इसमें Netflix, Prime Video और YouTube जैसे OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। टीवी में Apple AirPlay, Screen Mirroring, Bluetooth और Wi-Fi कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। गेमिंग के लिए इसमें ALLM और VRR जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
ऑडियो के लिए Samsung Vision AI M2EH TV में OTS Lite फीचर के साथ इनबिल्ट स्पीकर सेटअप दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट, USB पोर्ट और Ethernet सपोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ