27 इंच साइज और 240Hz रिफ्रेश रेट के साथ Philips QHD HDR600 मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत

इसके खास फीचर्स की बात करें तो, Philips QHD HDR600 में 10 बिट कलर डेप्थ मिलता है, 100% sRGB के साथ 98% DCI-P3 कलर गेमट और 2 पॉइंट से नीचे Delta E कलर स्टैंडर्ड मिलता है।

27 इंच साइज और 240Hz रिफ्रेश रेट के साथ Philips QHD HDR600 मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: JD.com

Philips QHD HDR600 को चीन में लॉन्च किया गया है, इसकी सेल 24 अगस्त से शुरू होगी।

ख़ास बातें
  • Philips QHD HDR600 में 10 बिट कलर डेप्थ मिलता है
  • स्क्रीन में 4 साइड माइक्रो फ्रेम दिया गया है
  • मॉनिटर में 1ms ग्रेस्केल रेस्पोन्स टाइम दिया गया है
विज्ञापन
Philips ने अपना नया QHD मॉनिटर लॉन्च किया है जिसमें 240Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी ने इसे QHD HDR600 मॉनिटर का नाम दिया है। इसका साइज 27 इंच का है और मॉडल नम्बर 27M1F5500P है। फिलिप्स के इस नए मॉनिटर में 1ms ग्रेस्केल रेस्पोन्स टाइम दिया गया है और 450 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। मॉनिटर में DisplayHDR600 सर्टिफिकेशन है और यह इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। 

Philips 27M1F5500P मॉनिटर को चीन में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 5499 युआन (लगभग 65 हजार रुपये) है। लॉन्च ऑफर के तहत इसे 3,699 युआन (लगभग 45 हजार रुपये) में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर कितने समय तक जारी रहेगा, कंपनी ने इसके बारे में जानकारी नहीं दी है। फिलिप्स मॉनिटर की सेल 24 अगस्त से शुरू होगी। कंपनी ने इसे JD.com पर पर लिस्ट किया है।  

इसके खास फीचर्स की बात करें तो, Philips QHD HDR600 में 10 बिट कलर डेप्थ मिलता है, 100% sRGB के साथ 98% DCI-P3 कलर गेमट और 2 पॉइंट से नीचे Delta E कलर स्टैंडर्ड मिलता है। इसकी खास बात इसका 240Hz का रिफ्रेश रेट भी है। 1ms ग्रेस्केल रेस्पोन्स टाइम होने का मतलब है कि इसे गेमिंग एप्लीकेशंस के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर से इसमें वीडियो स्ट्रीमिंग भी की जा सकती है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI, DP और USB का सपोर्ट है। स्क्रीन में 4 साइड माइक्रो फ्रेम दिया गया है और इसके बेस को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। ऑडियो स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी तक कंपनी की ओर से डिटेल्स नहीं दी गई हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »