Nokia Smart TV 43-इंच मॉडल भारत में आज होगा लॉन्च, ये होंगी खासियतें

Nokia Smart TV 43-Inch मॉडल आज फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होगा। इसका कोई लाइवस्ट्रीम इवेंट नहीं होगा। इसके बजाय यह सीधा कीमत और स्पेसिफिकेशन के साथ Flipkart पर लाइव हो जाएगा।

Nokia Smart TV 43-इंच मॉडल भारत में आज होगा लॉन्च, ये होंगी खासियतें

Nokia Smart TV 43-इंच एंड्रॉयड 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा

ख़ास बातें
  • Nokia Smart TV 43-Inch एंड्रॉयड 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा
  • 4K यूएचडी रिजॉल्यूशन और JBL साउंड सिस्टम से लैस है आगामी नोकिया टीवी
  • 31,000 रुपये से 34,000 रुपये के बीच हो सकती है इसकी कीमत
विज्ञापन
Nokia Smart TV 43-Inch मॉडल आज भारत में लॉन्च होने वाला है। एंड्रॉयड पर चलने वाला यह टीवी खरीद के लिए विशेष रूप से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट इस साल मार्च से नोकिया स्मार्ट टीवी के 43-इंच मॉडल को टीज़ कर रही है और कोरोनोवायरस लॉकडाउन के कारण देरी के बाद इसे आखिरकार आज लॉन्च किया जा रहा है। नोकिया स्मार्ट टीवी 43-इंच Android 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें जेबीएल ऑडियो और डॉल्बी विज़न सपोर्ट शामिल है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि लाइसेंस समझौते के चलते Flipkart ही Nokia ब्रांडेड टीवी बनाता है। भारत में नोकिया पहले ही अपना एक 55-इंच नोकिया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर चुकी है। इसे पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। Nokia Smart TV 43-Inch कंपनी का भारत में दूसरा स्मार्ट टीवी होगा।
 

Nokia Smart TV 43-Inch price in India, availability

नोकिया स्मार्ट टीवी 43 इंच मॉडल आज फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होगा। इसका कोई लाइवस्ट्रीम इवेंट नहीं होगा। इसके बजाय यह सीधा कीमत और स्पेसिफिकेशन के साथ Flipkart पर लाइव हो जाएगा। Gadgets 360 ने पहले भी जानकारी दी है कि नोकिया स्मार्ट टीवी 43-इंच वेरिएंट को भारत में 31,000 रुपये से लेकर 34,000 रुपये कीमत के बीच लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर सटीक कीमत और लॉन्च ऑफर की जानकारी जल्द ही प्रकाशित हो जानी चाहिए। ई-कॉमर्स दिग्गज प्रोडक्ट पर एक साल की स्टैंडर्ड वारंटी, डोरस्टेप फ्री रिपेयरिंग सर्विस और अपने ग्राहकों को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कॉल सेंटर सेवा की पेशकश कर रहा है।
 

Nokia Smart TV 43-Inch specification

फ्लिपकार्ट पर पोस्ट किए गए टीज़र के आधार पर, नोकिया स्मार्ट टीवी 43-इंच मॉडल अल्ट्रा स्लिम बेज़ल्स और 55-इंच मॉडल के समान वी-आकार के क्रोम पेडस्टल के साथ आता है। यह एंड्रॉयड टीवी 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। नोकिया स्मार्ट टीवी की मुख्य स्पेसिफिकेशन में जेबीएल ऑडियो और डॉल्बी विज़न सपोर्ट शामिल होगा। इसमें 4K यूएचडी डिस्प्ले होगा और यह बिल्ट-इन क्रोमकास्ट से लैस आएगा।

Nokia Smart TV 43-Inch मॉडल के स्पेसिफिकेशन 55-इंच मॉडल के समान होगी। 55 इंच के नोकिया स्मार्ट टीवी में क्वाड-कोर प्रोसेसर, माली-450 एमपी जीपीयू, 2.25 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज शामिल है। यह डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस ट्रूसराउंड फीचर से लैस आता है और इसमें दो 12 वाट स्पीकर भी दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »